आरिफ़ नियाज़ी
रूड़कीं पहुंचे हरिद्वार सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार मज़बूत हो रही है नवनियुक्त भाजपा के ज़िला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति से पार्टी और अधिक मज़बूत होगी। निशंक ने कहा कि ज़िला प्रभारी आदित्य चौहान और शोभाराम प्रजापति इस ज़िले में पार्टी को नई मज़बूती प्रदान करेंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा विचारों और विकास की खुशियां बांटती है।
रमेश पोखरियाल निशंक आज भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति के कैम्प कार्यालय के उदघाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रहे थे। निशंक ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है नई पीढ़ी नए भारत का सृजन करेगी। एक भारत चाहिए हमे वर्गों में नहीं बंटना है जातियों में नहीं बंटना है अंग्रेजों ने भारत को तोड़ने का काम किया भारत खुशहाल और मज़बूत राष्ट्र बन रहा है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश को नए आयाम दिए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में सरकार ने हरिद्वार में विकास कार्य कराए हैं जिसका भाजपा और जनता को लाभ मिला है हरिद्वार में आज ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं जब हरिद्वार का कोई विकास नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि पार्टी नए विज़न के साथ आगे बढ़ रही है अच्छी सोच अच्छे विज़न के साथ भाजपा आगे बढ़ रही हैभाजपा सभी को साथ लेकर चल रही है।इस दौरान कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंधु और अभिषेक चंद्रा ने किया।
इस मौके पर निवर्तमान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, ज़िला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, भाजपा नेता रविन्द्र चौधरी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, सत्तयपाल मास्टर,झबरेड़ा नगर पंचायत चेयरमैन चौधरी मानवेन्द्र सिंह, राजपाल सिंह,भाजपा नेता आदेश सैनी,पूर्व जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान,एवं राजपाल ,भाजपा ज़िला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति,ब्लॉक प्रमुख लुबना राव,पूर्व राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर संजय सिंह, भाजपा नेता अनीस अहमद,पार्षद विवेक चौधरी,राजेश गर्ग,रामनगर निवासी भाजपा नेता काला जी,राकेश त्यागी,भजपा नेता सुशील राठी,गौरव,सौरभ गुप्ता,नारसन ब्लॉक प्रमुख कवींद्र चौधरी,मंडी समिति के अध्यक्ष बृजेश त्यागी, मगन सिंह आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला