Jan Mudde

No.1 news portal of India

बसपा के दोनों विधायकों और संगठन को लेकर क्या बोले इमरान मसूद, पहली बार उत्तराखण्ड में पहुंचे इमरान मसूद का हुआ ज़ोरदार स्वागत

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

उत्तराखण्ड के बसपा प्रभारी बनने के बाद पहली बार नन्हेड़ा अनन्तपुर गांव पहुंचे इमरान मसूद का बसपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया ।इस दौरान बसपा प्रदेश प्रभारी इमरान मसूद ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि किसी भी पार्टी को मज़बूत करने के लिए पहले उसके संगठन को मज़बूत करना होता है बिना संगठन के कोई भी राजनीतिक पार्टी आगे नहीं बढ़ सकती उन्होंने बसपा विधायकों और संगठन में तालमेल ना होने पर कहा कि बिना संगठन के विधायक भी नहीं बन सकते संगठन से बढ़कर कुछ नहीं है बिना संगठन के चुनाव लड़कर देखें तब पता चलेगा।

इमरान मसूद ने कहा कि बसपा आने वाले समय मे बहुत मज़बूत होगी और लोकसभा चुनाव में बसपा का परचम लहराएगा।इमरान मसूद ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि कांग्रेस ने हमेशा मुस्लिम समाज को वोट बैंक समझा लेकिन उनके लिए कुछ नहीं किया यहां तक कि उत्तराखण्ड में कांग्रेस सरकार रहते हुए किसी मुस्लिम को कैबिनेट मंत्री तक नहीं बनाया जिसका खामियाजा आज कांग्रेस पार्टी को भुगतना पड़ रहा है लेकिन अब मुस्लिम दलित और सर्व समाज के लोग बसपा को मज़बूत करने का काम करेंगे।

भाजपा और कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करतीं हैं जिन्हें अब जनता समझ चुकी है। बसपा प्रभारी इमरान मसूद बसपा के विधानसभा अध्यक्ष आदेश कुमार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। विधान सभा अध्यक्ष आदेश कुमार द्वारा आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।इमरान मसूद ने कहा कि उनका मकसद उत्तराखण्ड में बसपा को मज़बूत करने का है भविष्य में बसपा एक नई ताकत के रूप में उभरेगी।

इस दौरान बसपा नेता चौधरी राजेन्द्र सिंह,बसपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य बृजवाल,प्रदेश प्रभारी नरेश गौतम,प्रभारी गया चरण दिनकर,पप्पू प्रधान, जिलाध्यक्ष अनूप कुमार आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369