आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर शहीद स्मारक गुरुकुल नारसन में भाजपा की एक बैठक भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू धीमान के आवास पर संम्पन्न हुई जिसमें राज्य के शहीदो को श्रद्धांजलि दी गई इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का गठन जिन आशाओं और उम्मीदों के साथ हुआ था आज वह आशाएं पूरी हो रहीं हैं उत्तराखण्ड का पिछले 22 सालों में बहुत विकास हुआ है।
उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों ने अपनी जान की कुर्बानी देकर इस राज्य का गठन कराया आज पूरा राज्य उन शहीदों को नमन करता है जिनके बड़े आंदोलन से राज्य का गठन हुआ। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेताएवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनीस अहमद गौड़ ने कहा कि राज्य की स्थापना होने के बाद आज प्रदेश के छोटे से छोटे गांव का भी विकास हो रहा है आज लोग उत्तराखण्ड में प्रदेश के विकास में अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह आज के दिन भाजपा को और अधिक मज़बूत करने का संकल्प लेते हैं लोकसभा में एक बार फिर हरिद्वार में भाजपा का परचम लहराएगा।इस दौरान भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला