आरिफ़ नियाज़ी
झबरेड़ा के खजूरी गांव में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी किरण सिंह राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर ज़िला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी के जन्म दिन पर केक काटकर उन्हें लोगों ने जन्म दिन की बधाई भी दी।इस दौरान राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है जिसमे सबसे अधिक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता हैं।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विकास को आगे बढ़ाने का काम किया है यही कारण है कि हरिद्वार की जनता ने पंचायत चुनाव में जीत दिलाकर इतिहास दर्ज कराया है। हरिद्वार ज़िले में ज़िला पंचायत अध्यक्ष से लेकर सभी ब्लॉक प्रमुख भाजपा के निर्विरोध चुने गए हैं । इस दौरान किरण चौधरी ने कहा कि जिस उम्मीद और आशाओं के साथ क्षेत्र की जनता ने उन्हें जो मौका दिया है उस पर वह खरा उतरेंगे।उन्होंने कहा कि आज दुनिया की नज़र भारत पर है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश को नए आयाम दिए हैं आज हमारा देश बेहद शक्तिशाली बन चुका है प्रधानमंत्री की सोच इस देश को मज़बूत करने की रही है इसलिए अब सभी लोग भाजपा के साथ जुड़ें और लोकसभा चुनाव में जीत का परचम लहरायें।
इस दौरान पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों को सम्मान देती है दबे कुचले पिछड़े और दलित समाज के लिए भाजपा सरकार ने कई तरह की योजनाएं चलाईं हैं जिनका उन्हें लाभ मिल रहा है।देशराज कर्णवाल ने कहा कि मोदी सरकार डॉ भीमराव अंबेडकर के सपने को साकार कर रही है उनका सपना था कि गांव के हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे कोई भी समाज विकास की मुख्यधारा से ना छूट जाए आज उसे मोदी सरकार ने कर दिखाया है।
इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने भी पार्टी की मज़बूती पर बल दिया।इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मास्टर सत्तयपाल,भाजपा नेता आशुतोष कुमार,प्रदीप त्यागी परलाहदपुर ,सुदेश चौधरी,मयंक त्यागी, नरेंद्र परमार मानकपुर,पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेश त्यागी, बाबूराम प्रधान,विजय कुमार त्यागी, सुबोध त्यागी,भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदन त्यागी,कार्यक्रम के आयोजक सार्थक त्यागी,नीरज त्यागी फाजलपुर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला