Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर ढाबा स्वामी द्वारा फायरिंग में नाम लेने से प्रोपेर्टी डीलरों में भारी रोष, ढाबा स्वामी पर करेंगे मानहानि का दावा,पुलिस से जल्द खुलासा करने की अपील

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

मंगलौर डिलाइट ढाबा स्वामी द्वारा फायरिंग का आरोप प्रोपेर्टी डीलरों पर लगाने से प्रोपेर्टी डीलरों में भारी रोष है। उन्होंने साफ कर दिया है कि ढाबा स्वामी झूठे मुकदमे में फसाने की कोशिश कर रहा है जिसमें वह कभी सफल नहीं होगा। मंगलौर बाईपास पर पीर के पास भूमि पर एक प्रेस वार्ता के दौरान प्रोपेर्टी डीलर मोहम्मद अंज़ार, सरफ़राज़ अली और एडवोकेट गुलबशर अली ने बताया कि उनका भूमि को लेकर ढाबा स्वामी हाजी मोहम्मद आलम से विवाद हो गया था जो कुछ दिन के बाद समाप्त हो गया था उसी रंजिश के चलते अब ढाबा स्वामी फायरिंग जैसे झूठे केस में फसाना चाहता है जिसमे वह कभी सफल नहीं होगा।

उन्होंने मंगलौर कोतवाली पुलिस से अपील करते हुए कहा कि फायरिंग के मामले में जो भी दोषी हो तत्काल पुलिस उसे गिरफ्तार करे ताकि जल्द ही हकीकत सामने आ सके।उन्होंने पुलिस से इस घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की । गौरतलब है कि ब्रहस्पतिवार की देर रात मंगलौर बाईपास अब्दुल कलाम चौक पर डिलाइट ढाबे पर फायरिंग कर दी थी जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था ।

फिलहाल पूरी घटना की पुलिस और फोरेंसिक टीम इस मामले की जांच में जुटी हैं। लेकिन इसी बीच ढाबा स्वामी हाजी मोहम्मद आलम ने फायरिंग की आशंका अधिवक्ता गुलबशर, मोहम्मद अंज़ार, और सरफ़राज़ पर जताई थी जिससे प्रोपेर्टी डीलरों में भारी रोष व्याप्त है।उन्होंने साफ कर दिया है कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गईं है इतना ही नहीं उनकी छवि को मीडिया में नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ढाबा स्वामी को इस बात के लिए मानहानि का नोटिस भी भिजवाया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान सचिन पार्षद, मोहम्मद अंज़ार, गुलबशर एडवोकेट और सरफ़राज़ अली प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369