Jan Mudde

No.1 news portal of India

भंगेड़ी महावतपुर पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतज़ार हुसैन,अनीस अहमद गौड़ का हुआ ढोल नगाड़ों से ज़ोरदार स्वागत

Spread the love

आरिफ़ नियाजी

रूड़कीं के भंगेड़ी महावतपुर गांव में पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर इंतज़ार हुसैन ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अफजाल अली के आवास पर लगभग 50 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा में शामिल होने वालों में नसीम प्रधान,तोहिद, यासीन ठेकेदार अख्तर अली सदस्य एहसान, जावेद मिस्त्री, हाफिज शहजाद जावेद मिस्त्री, छांगा, अर्जुन प्रधान, अजीज जलालपुर, ठेकेदार कादरी, रहमानी जलालपुर, शानू सन ऑफ मुबारिक मुकीम मिस्त्री, गुलशेर रामपुर, इसरार रामपुर, गुलशेर जलालपुर मौ,सोहेल आदि कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

इस दौरान इंतज़ार हुसैन ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार मज़बूत हो रहा है जिसके चलते आज अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इंतज़ार हुसैन ने कहा कि वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अफ़ज़ाल अली अल्पसंख्यक मोर्चा कर्मठ ईमानदार और मेहनती भाजपा के कार्यकर्ता हैं जो पार्टी की नीतियों रीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं ।

इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अनीस अहमद गौड़ ने कहा कि अब मुस्लिम समाज भी अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हो रहा है और भाजपा में तेज़ी से शामिल हो रहे हैं भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों और सभी जातियों को साथ लेकर चलना जानती है ।अगर मुस्लिम समाज ने भाजपा को लोकसभा में जिताने का काम किया तो भाजपा भी मुस्लिम समाज की कभी अनदेखी नहीं करेगी इस दौरान सभी को एकजुट होकर भाजपा को मज़बूत करना चाहिए। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अफ़ज़ाल अली ने कहा कि भाजपा मुस्लिम समाज का सम्मान करती है इसलिए उनके गांव के काफी लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है आने वाला समय भी भाजपा का है।

इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतज़ार हुसैन और भाजपा नेता अनीस अहमद गौड़ का भंगेड़ी महावतपुर गांव पहुंचने पर ढोल नगाड़ों से जोरदार नारेबाजी के साथ स्वागत किया गया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369