आरिफ़ नियाज़ी
सहारनपुर जिले के चौन्दा हेडी गांव में खानपुर से निवर्तमान भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और नव निर्वाचित ज़िला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी का फूल मालाओंऔर ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान गुर्जर समाज के लोगों द्वारा पगड़ी पहनाकर दोनों नेताओं का स्वागत किया । इस मौके पर कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि चौन्दाहेडी गांव से उनका पुराना नाता रहा है भाजपा ने गुर्जर समाज को बहुत सम्मान देने का काम किया है।उन्होंने राजेन्द्र चौधरी उर्फ किरण चौधरी को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाकर गुर्जर समाज को जो सम्मान दिया है वह कोई दूसरी पार्टी नहीं दे सकती।
उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज को सरकार में भी सम्मान मिलना चाहिए हमेशा गुर्जर समाज भाजपा में रहा और पार्टी को मज़बूत करने का काम किया है।किरण चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर बड़े पैमाने पर ज़िले का विकास करेंगे।उन्होंने कहा कि किरण चौधरी एक युवा हैं और उन्हें काम करने का बेहतर मौका मिला है।उन्हें उम्मीद है कि किरण जहां ज़िले में विकास को गति देंगे वहीं पार्टी को भी मज़बूत करने का काम करेंगे।इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि चौन्दाहेड़ी गांव उनका अपना गांव रहा है जहाँ वह दीपावली और भैयादूज का त्यौहार हमेशा मनाते रहे।
इस गांव से उनका गहरा नाता रहा है यहां के लोगों ने उन्हें बेहद सम्मान और प्यार दिया। किरण ने कहा कि भाजपा उनकी मां की तरह है उनका परिवार 1972 से भाजपा की सेवा करता आया है आज वह जो भी कुछ हैं भाजपा की बदौलत हैं भाजपा को मज़बूत करना ही उनका मकसद है। किरण चौधरी ने कहा कि हरिद्वार ज़िले के लोगों को उनसे काफी आशाएं और उम्मीद है जिन पर वह ज़रूर खरा उतरेंगे।उन्होंने लोगों को विश्वाश दिलाया कि जिस उम्मीद और आशा के साथ उन्हें जिताकर भेजा है उसी तरह से क्षेत्र के विकास को भी गति देंगे।उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदौलत पूरे विश्व मे भारत की अलग पहचान बनी है भारत एक शक्तिशाली देश के रूप में विकसित हुआ है।
बेहद कम समय मे देश के प्रधानमंत्री ने इस देश के विकास को नए आयाम दिए हैं।इस दौरान डॉक्टर कुलबीर सिंह ने कहा कि भाजपा ने ओबीसी समाज को भाजपा ने काफी सम्मान दिया है जिसे समाज कभी भुला नहीं पायेगा।वहीं इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार चौधरी ने कहा कि भाजपा सर्व समाज की पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलने मे विश्वाश रखती है।भाजपा ने ओबीसी समाज को जो सम्मान दिया है हम उसके आभारी हैं।किरण चौधरी और कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन आज भाजपा को मज़बूत करने में जुटे हैं जिसका परिणाम लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।रामकुमार चौधरी ने कहा कि आज गुर्जर समाज ने तय कर लिया है कि भाजपा ही उनकी हितैषी है और कोई भी पार्टी उनकी हितैषी हो नहीं सकती।
इस दौरान दरोगा महेंद्र सिंह के आवास पर दोनों नेताओं का पगड़ी पहनाकर और शॉल से सम्मान किया गया। इस मौके पर चौधरी राज सिंह,अनिल कुमार,ओमपाल सिंह, महेंद्र सिंह ,जगपाल सिंह ,चौधरी यशपाल सिंह प्रधान,सोहन सिंह,ओमपाल मुखिया, जयवीर सिंह,वीरेंद्र प्रधान,भाजपा नेता डॉ अमन गुप्ता, सुरेश चौधरी, नरेंद्र ताजपुरा, राव फुरकान ढंडेरा,भूरा ठेकेदार,राव प्रवेज़ आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला