आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की में नवनिर्वाचित प्रमुख लुबना राव कनिष्ठ प्रमुख दिलीप कुमार और जेष्ठ प्रमुख मीना सैनी एवं ब्लॉक के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को आज एसडीएम रूड़कीं विजय नाथ शुक्ला ने शपथ दिलाई । इस दौरान नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख लुबना राव ने कहा कि जिस उम्मीदऔर आशाओं के साथ जनता ने उन्हें ब्लॉक प्रमुख बनाया है उस पर वह खरा उतरेंगी।उन्होंने कहा कि उनका मकसद विकास करना है क्षेत्र में आज भी बड़ी पेयजल,टूटे रास्ते और हैंडपम्प की बहुत आवश्यकता है जिसे जल्द पूरा कराया जाएगा।
गांव गांव में विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांव गांव के विकास को लेकर बेहद गम्भीर है केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की जो योजनाओं को ज़रूरत मंद लोगों तक पहुंचना है।उन्होंने कहा कि गांव के लोगों को बेहतर स्वरोजगार स्थापित करना भी उनका मकसद रहेगा जिससे महिलाएं अपना स्वंय का रोजगार स्थापित कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि वह भी एक महिला है और महिलाओं की समस्याओं को बखूबी जानती हैं।महिलाओं को आगे बढ़ाना ही उनका मकसद है।
गांव गांव की महिलाओं को जोड़कर उन्हें स्वावलंबी और स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। इस मौके पर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है जहां पर सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य एक परिवार की तरह ब्लॉक में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि आज मुस्लिम समाज बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हो रहा है भाजपा ने कर दिखाया है कि भाजपा महिलाओं को भी उसी तरह सम्मान देती है जिस तरह से अन्य लोगों को।
उन्होंने कहा कि जो लोग जीतकर आए हैं लोगों ने आपको जिस उम्मीद के साथ ब्लॉक में भेजा है उस पर खरा उतरना। यह पहली सीढ़ी है निशंक जी धामी जी ने जिस उम्मीद के साथ आपको यहां तक भेजा है उसी उम्मीद के साथ विकास को आगे बढ़ाना है। आज पंचायत में बेटियां जीतकर आई हैं यह बेटियां अब विकास की नई गंगा बहायेगी।
अपने ब्लॉक के लिए अधिक अधिक से अधिक काम लाएं विकास होगा नई विकास की इबारत लिखी जाएगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस बार विकास होगा विकास उनका पहला मकसद होना चाहिए।इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष बहरोज़ आलम, वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन राव काले खाँ, राव हाजी इनाम, राव नज़ाकत अली,राव यूनुस,राव नाज़िम, मोहम्मद कैफ,राव गुफरान, राव शहराज़, राव इम्तियाज, दलीप कुमार,आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला