आरिफ़ नियाज़ी
रूड़कीं में एक महिला को नगर पालिका कर्मचारी ने पहले तीन बार आई लव यू कहा इतना ही नहीं आरोपी कर्मचारी ने उसके साथ अश्लील हरकत भी की जब महिला ने उसकी शिकायत उसके परिवार से की तो परिवार के लोगों ने लाठी-डंडों से महिला पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया गया है।
फिलहाल महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस जांच करने में जुटी है। दरअसल रुड़की के शक्ति विहार निवासी मीरा का आरोप है कि आज सुबह वह अपने दो बच्चों को स्कूल से लेकर घर लौट रही थी तभी रास्ते मे उसे नरेश नाम के एक व्यक्ति ने पहले आई लव यू कहा और वह लगातार कहता रहा जब उसने विरोध किया तो उसने अश्लील हरकत शुरू कर दी।महिला का आरोप है कि वह दोनों बच्चों को घर छोड़कर आरोपी के घर उसकी शिकायत लेकर पहुंची तो उसके परिवार ने उस पर लाठी डंडों से ज़ोरदार हमला बोल दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
उसके सर में गहरी चोट लगी है। फिलहाल महिला को सिविल होस्पिटल के डॉक्टरों ने एम्स रिषिकेश रैफर कर दिया है। घायल महिला के परिजनों ने गंगनहर कोतवाली में आरोपी कर्मचारी के खिलाफ तहरीर दी है जिसकी पुलिस जांच करने में जुटी है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला