Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की भगवानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत,मतलबपुर गांव के निवासी थे दोनों मर्तक

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से से मोपेड सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों व्यक्तियों को उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल भेजा गया जहां उपचार से पहले ही रास्ते मे दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।

फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।दरअसल रूड़कीं के मतलबपुर गांव निवासी पप्पू सैनी पुत्र कश्मीरा सैनी और चंद्रपाल सैनी पुत्र मुसद्दी लाल सैनी अपने गांव से भगवानपुर की ओर मोपेड पर सवार होकर जा रहे थे जैसे उनकी मॉपेट टोल प्लाजा के पास पहुंची तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया टक्कर लगते ही वाहन चालक अपने वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया।

दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती के लिए भेजा गया जहां उपचार से पहले ही बीच रास्ते मे दोनों की मौत हो गई फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है गांव में भी सन्नाटा पसरा है पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369