Jan Mudde

No.1 news portal of India

पंडित रमेश सेमवाल के जन्म दिवस पर रूड़कीं ब्लड सैन्टर ने लगाया रक्तदान शिविर, मुख्य अतिथि रहे रमेश पोखरिया निशंक

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं के पंडित रमेश सेमवाल के जन्मदिन के अवसर पर रुड़की ब्लड सेंटर द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन दीप रेजीडेंसी होटल में किया गया जिसका शुभारम्भ पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं हरिद्वार सांसद डॉ निशंक ने किया।इस मौके पर रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई सेवा नहीं हो सकती किसी के जीवन को बचाने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता निशंक ने रूड़कीं ब्लड सैन्टर की टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह टीम बेहतर कार्य कर रही है जिसका लाभ आम जनता और गरीब लोगों को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि जीवन मे एक बार जरूर रक्तदान करना चाहिए ताकि उस रक्त से किसी को ज़िंदगी को बचाया जा सके ।शिविर में विशिष्ट अतिथि रुड़की से भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि रक्तादान महादान है जिससे किसी को नई जिंदगी मिल सकती है समय समय पर इस तरह के कार्य होने चाहिए। इस दौरान मेयर गौरव गोयल ने भी अपने विचार रखे। इस रक्तदान शिविर में 35 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया रुड़की ब्लड सेंटर के संचालक अखिल सैनी, प्रिय सैनी, अमित कुमार, दीक्षित सैनी, सरफराज वैभव और आकांक्षा आदि उपस्थित रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369