आरिफ़ नियाज़ी
हरिद्वार ज़िले में पंचायत चुनाव के मतदान में कुछ ही समय बचा है अब प्रतियाशियो की नज़र कल होने वाले मतदान पर टिकी है।हज़ारा ग्रंट वार्ड 2 से राष्ट्रीय क्रांति कारी मोर्चा की ज़िला पंचायत की प्रतियाशी रेखा सैनी मज़बूती के साथ चुनाव लड़ रहीं हैं। वहीं रेखा सैनी के समर्थन में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय क्रांति कारी मोर्चा ने दस ज़िला पंचायत सदस्यों को चुनाव मैदान में उतारा है जिनकी जीत पक्की है जो बड़ी मज़बूती के साथ चुनाव लड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा को उसके कारनामों की सज़ा जनता ज़रूर देगी भाजपा की सरकार होने के बावजूद भी जनता महंगाई की मार से बेहद परेशान है आलम यह है कि सरकार बेरोज़गार युवाओं को भी रोजगार नहीं दे पा रही हैभर्तियों में घोटाले सामने आने के बावजूद भी सरकार अपने मंत्री के खिलाफ कोई कार्यवाही करने के लिए तैयार नहीं है। सहाब सिंह सैनी ने दावा किया कि पंचायत चुनाव में भाजपा की पोल खुलेगी और राष्ट्रीय क्रांति कारी मोर्चा इन चुनाव में मज़बूती के साथ उबरकर सामने आएगा।
सहाब सिंह सैनी ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार राष्ट्रीय क्रांति कारी मोर्चा के प्रतियाशियो को जिताने का काम करे।उन्होंने कहा कि रेखा सैनी ही इस क्षेत्र का विकास कर सकतीं है।इस दौरान राष्ट्रीय क्रांति कारी मोर्चा के प्रदेश सयोंजक प्रेम चंद सैनी ने कहा कि रेखा सैनी एक मज़बूत प्रतियाशी हैं जिन्हें सर्व समाज का भारी समर्थन मिल रहा है जनता इस बार मोर्चा के प्रतियाशियो को जिताकर ज़िला पंचायत चुनाव में नई इबारत लिखेगी।
उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में प्रधान से लेकर बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य मोर्चा के ही जीतेंगे।रेखा सैनी ने दावा किया कि उन्हें सभी वर्गों का समर्थन मिला है जिसके चलत उनकी जीत पक्की है। रेखा सैनी ने इस बार सभी प्रतियाशियो के समीकरण बदल दिए हैं। रेखा सैनी ने कहा कि आज भी यह क्षेत्र बदहाल बना हुआ है मौका मिला तो इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करूंगी

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला