Jan Mudde

No.1 news portal of India

संदीप पंवार दुर्गा कालोनी भीड़ देखकर हुए गदगद, जनता ने कहा इस बार संदीप पंवार

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ीहरिद्वार ज़िले में पंचायत चुनाव के मतदान में केवल  दो  दिन का समय बचा है ऐसे में सभी प्रतियाशियो ने पूरी ताकत प्रचार में  झोंक दी है। भंगेड़ी महावतपुर ज़िला पंचायत सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है।इस बार इस सीट पर प्रमुख समाजसेवी और कारोबारी संदीप पंवार  ने  अपनी भाभी को चुनाव मैदान में उतार कर चुनाव को बेहद दिलचस्प बना दिया है । संदीप पंवार ने दुर्गा कालोनी में अपने चुनावी कार्यालय पर  लोगों  से अपील करते हुए कहा कि अब क्षेत्र की जनता जागरूक हो चुकी है और इस क्षेत्र के मान सम्मान को ठेस पहुंचने नहीं देगी इस बार क्षेत्र में परिवर्तन की बयार चल चुकी है।

आज अपने भारी समर्थकों के साथ संदीप पंवार   ने  भारी समर्थकों के साथ चुनावी जनसभा की  जिसमें युवाओं और महिलाओं की संख्या बहुत अधिक थी ।यही कारण है कि प्रचार में   अन्य प्रतियाशियों से संदीप पंवार  बहुत आगे चल रहे  हैं  सभी पर वह भारी पड़ सकते है।संदीप पंवार  का दावा है  कि उन्हें सर्व समाज का भरपूर समर्थन भी  मिल रहा है। अगर उन्हें जनता चुनकर भेजती है तो रास्ते के विवाद को प्राथमिकता से हल कराया जाएगा और गांव से लगने वाले सभी रास्ते खुलवाए जाएंगे। इससे पूर्व संदीप पंवार ने अपने समर्थकों के साथ दुर्गा कालोनी और जलालपुर में  रैली भी निकाली जिसमे युवाओं और महिलाओं की संख्या भी काफी अधिक रही।

इस दौरान  युवाओं ने इस दौरान  ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर डांस भी किया इस दौरान बड़ी संख्या में लोग  मौजूद रहे।संदीप पंवार  का दावा है कि उन्हें जनता ने मौका दिया तो इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे।रास्ता विवाद आज बड़ी समस्या बन चुकी है उसका समाधान करायेंगे।इस दौरान संदीप पंवार के साथ हाजी नोशाद  आदि भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369