आरिफ़ नियाज़ी
सफरपुर सरकडी ज़िला पंचायत सीट पर शाहीन प्रधान की पत्नी हुमैरा ने अपना प्रचार तेज़ कर दिया है उन्हें सोहलपुरऔर कमेलपुर गांव के लोगों का भी भारी समर्थन मिल रहा है। सफरपुर सरकडी,रहीमपुर,खाता खेड़ी गांव में हुमैरा ने जनसंपर्क किया जहां उन्होंने लोगों से वोट देने की अपील की।इस दौरान शाहीन प्रधान ने कहा कि क्षेत्र की जनता इस बार परिवर्तन का मन बना चुकी है जिसके चलते उन्हें जनता का भारी समर्थन मिल रहा है।
जनता इस बार उनकी पत्नी हुमैरा को जिताने का काम करेगी।उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र उनके लिए कोई नया नहीं है यह एक परिवार है लेकिन कुछ बाहरी लोग आकर चुनाव में हर हथकंडे अपनाकर भोली भाली जनता को गुमराह करने में लगे हैं जिसमें वह कभी कामियाब नहीं होंगे। शाहीन प्रधान का ग्रामीणों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत भी किया।
शाहीन प्रधान ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए जनता इस बार उन पर भरोसा करे और वोट दे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए इस बार जनता हुमैरा को जिताने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि उनके साथ बुजुर्ग और नोजवान लोगों की दुआएं हैं जो इस बार परिवर्तन का संकेत दे रही हैं हुमैरा इस क्षेत्र की बदहाली दूर कर इसका विकास करेगी।इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला