शामिक
भंगेड़ी माहावतपुर ज़िला पंचायत सीट पर प्रमुख समाजसेवी आनन्द सेठ की पुत्रवधु अंजली सेठ ने अपना प्रचार तेज़ कर दिया है।टोडा कल्याणपुर गांव में कार्यालय के उदघाटन के मौके पर अंजली सेठ ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज तक जो जनप्रतिनिधि इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे उन्होंने इस क्षेत्र का कोई विकास नहीं किया जिसका खामियाजा क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है लेकिन अगर जनता ने उनका साथ दिया तो टूटीसड़कें और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देंगी और क्षेत्र का विकास करेंगी।
उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद भी भंगेड़ी माहवतपुर क्षेत्र की हमेशा उपेक्षा हुई आलम यह रहा कि ना तो स्वास्थ्य सेवाएं ठीक तरह से लोगों तक पहुंच पाई और नाही बुनियादी शिक्षा बेहतर तरीके से मिल सकी जिसके चलते इस क्षेत्र का पूर्ण तरीके से विकास नहीं हो पाया। आज चुनावी कार्यालय के उदघाट्न अवसर पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे जिन्होंने अंजली सेठ को अपना समर्थन दिया।इस दौरान महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रहीं। कार्यालय उदघाट्न के बाद अंजली सेठ अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार में निकलीं जहां उन्होंने घर घर जाकर लोगों से वोट देने की अपील की।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला