Jan Mudde

No.1 news portal of India

भंगेड़ी महावतपुर ज़िला पंचायत सीट पर संदीप पंवार ने किया प्रचार तेज़, हनुमान कालोनी और भंगेड़ी में घर घर जाकर की वोट की अपील

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

भंगेड़ी महावतपुर ज़िला पंचायत सीट पर संदीप पंवार ने अपनी भाभी के लिए प्रचार तेज़ कर दिया है।संदीप पंवार के समर्थन में आर्मी से  सेवानिवृत्त और पर्वतीय क्षेत्र के लोग भी बड़ी मेहनत के साथ जुड़े हुए हैं।संदीप पंवार ने आज अपने सैंकड़ो समर्थकों के साथ भंगेड़ी महावतपुर और हनुमान कालोनी आदि स्थानों पर लोगों से वोट की अपील की ।उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में बड़े पैमाने पर समस्याएं हैं  जिनका समाधान वह चुनाव जीतने के बाद करायेंगे।

संदीप पंवार ने कहा कि उनका मकसद विकास करना रहेगा इस क्षेत्र को विकास की बहुत आवश्यकता है आज भी टूटी सड़कें बिजली पानी जैसी मूलभूत समस्याएं हैं लेकिन बड़ी विडंबना यह है कि किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा इन समस्याओं पर कोई ध्यान नही दिया जिसके चलते आज भी स्थिति बदहाल बनी हुई है। लेकिन बुजुर्गों के आशीर्वाद युवाओंऔर महिलाओं समर्थन से उन्हें ज़रूर सफलता मिलेगी। इस दौरान वेद प्रकाश भट्ट,रघुबीर सिंह नेगी,विनोद प्रसाद,दिनेश बिष्ट,राजेन्द्र बर्थवाल,आनन्द सिंह राणा, नोशाद अली आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369