आरिफ़ नियाज़ी
उत्तराखण्ड सरकार भले ही घर घर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लाख दावे करे लेकिन हकीकत कुछ और ही है लेकिन अब मंगलौर से बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी ने लोगों के स्वास्थ्य को गंभीरता से लिया है।बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी ने अपने कैम्प कार्यालय पर एक मैडिकल कैम्प का रिबन काटकर शुभारम्भ किया।इस कैम्प में बड़ी संख्या में मंगलौर और आसपास के गांव के लोग भी पहुंचे।कैम्प का मकसद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना था और उनकी बीमारी को देखना था।इस मैडीकल कैम्प में कनिष्क सर्जिकल एंड सुपर स्पेशिलिटी हाॅस्पिटल देहरादून के जाने माने डॉक्टर पहुंचे थे जिसमे वरिष्ठ विशेषज्ञों द्वारा परामर्श पेट रोग (गैस्ट्रो), स्त्री एवं प्रसूति रोग, हड्डी रोग, ह्रदय रोग विशेषज्ञ, जनरल मेडिसन, जनरल सर्जरी (पाईल्स, फिशर) व शिविर मे नि:शुल्क जांचे-शुगर,हीमोग्लोबिन, बीएमडी (हड्डियों में कैल्शियम की जाँच) रोगो की जाँच की गई जिसमे लोगो ने भारी संख्या मे जांच कराकर कैम्प का लाभ उठाया!
इस मौके पर बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी ने कहा कि मंगलौर के लोगो को अपने स्वास्थ्य सम्बन्धी जांच के लिए रूड़कीं देहरादून और सहारनपुर आदि शहरों में जाना पड़ता है लेकिन अब इस कैम्प में शरीर की सभी जांच निशुल्क की जा रही हैं उन्होंने कहा कि ऐसे कैम्प हमेशा लगते रहने चाहिए ताकि गरीब और निर्धन परिवारों को इसका लाभ मिलता रहे।उन्होंने कहा कि मंगलौर में पहली बार उनके कैम्प कार्यालय पर इस तरह का कैम्प लगा है जो अब आगे भी जारी रहेगा।हाजी सरवत करीम अंसारी ने कहा कि इस कैम्प में कनिष्क हॉस्पिटल देहरादून के डॉक्टरों की टीम पहुंची है जिसमें सभी तरह की जांच निशुल्क रखी गई है।
इस मौके परचौ. ज़ुल्फिकार अख्तर मंगलौर,मोंटी अंसारी,मोहियूद्दीन अंसारी,मुज़म्मिल अंसारी,अमीर हसन अंसारी,खलील ठेकेदार,भूरा चौधरी,डॉ सज्जाद,इकराम मेम्बर,पूर्व चेयरमैन नफीस अंसारी,मुल्ला कयूम,डॉ संदीप राजे बहादुर,डॉ मज़हर,डॉ वसीम,डॉ प्रियंका,और डॉ इदरीस अंसारी मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला