Jan Mudde

No.1 news portal of India

टांडा भनेड़ा ज़िला पंचायत सीट पर युवा नेता नावेद आलम की मज़बूत दावेदारी,आज भारी समर्थकों के साथ करेंगे नामांकन

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

हरिद्वार जिले में पंचायत चुनाव का आगाज हो चुका है एक तरफ जहां सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी
चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं तो वही गांव गांव में बैठकों का दौर भी शुरू हो चुका है।आज हम बात करेंगे ज़िला पंचायत सीट टांडा भनेड़ा की जहां से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता अनीस अहमद गौड़ के पुत्र नावेद आलम मज़बूती के साथ ज़िला पंचायत का चुनाव लड़ रहे हैं उनका दावा है कि अगर उन्हें इस बार क्षेत्र की जनता ने मौका दिया तो वह क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे।

सोमवार की शाम को उनके चुनावी कार्यालय पर समर्थकों की भारी भीड़ जुटी जिन्होंने भाजपा नेता अनीस अहमद गौड़ और उनके बेटे नावेद आलम का जोरदार स्वागत किया।इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों का दावा है कि अनीस अहमद गौड़ उनके हर दुख सुख के साथी हैं बिना किसी पद के भी अनीस अहमद गौड़ ने बिजली,राशनकार्ड और पेंशन आदि केअलावा अन्य कामों को संजीदगी के साथ कराया है इसलिए इस बार क्षेत्र की जनता ने तय किया है कि अनीस अहमद के पुत्र नावेद आलम को ही जिला पंचायत सीट से विजयी बनाना है जिनकी ऐतिहासिक जीत होगी।वहीं भाजपा नेता अनीस अहमद गौड़ ने उपस्थित जनसमूह ने उन्हें विश्वास दिलाया कि इस बार टांडा भनेड़ा ज़िला पंचायत क्षेत्र की जनता परिवर्तन चाहती है जिसके चलते नावेद आलम को जिला पंचायत सदस्य के रूप में देखना चाहती है।

सोमवार की शाम को उनके आवास पर समर्थकों की भारी भीड़ जुटी जिन्हें संबोधित करते हुए भाजपा नेता अनीस अहमद गौड़ ने कहा कि अगर जनता ने उन्हें मौका दिया तो उनका बेटा नहीं बल्कि इस क्षेत्र की जनता ही जिला पंचायत सदस्य होगी। उन्हें पूरी उम्मीद है नावेद आलम इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे उन्होंने कहा कि जनता से जो वायदे करेंगे उन्हें वह पूरा करेंगे ।अनीस अहमद गौड़ यही नहीं रुके उन्होंने ज़िला पंचायत की
नुमाइंदगी करने वालों पर आरोप लगाया कि टांडा भनेड़ा ज़िला पंचायत सीट पर जो विकास होना चाहिए था जिसकी लोगों को उम्मीद थी वह नहीं हुआ जिसका खामियाज़ा इस क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

जिसके चलते इस क्षेत्र के हालात आज भी बदहाल बने हुए है ।उन्होंने कहा कि आज तक भी उनके क्षेत्र की जनता को वह सुविधा नहीं मिल पाई है जिसकी वह हकदार थी उन्होंने कहा कि गांव की सत्ता जिनके हाथों में रही उन्होंने अपना भला तो किया लेकिन जनता का कोई भला नहीं किया।यही वजह है कि क्षेत्र की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है हालात बेहद खराब है। टूटी सड़कें, बदहाल स्कूल और अस्पताल इस बात का सबूत है कि क्षेत्र में कितना विकास हुआ है।लेकिन अब गांव की जनता जागरूक हो चुकी है और वह परिवर्तन चाहती है इस बार परिवर्तन होकर ही रहेगा ।अनीस अहमद गौड़ ने कहा अगर उन्हें मौका मिला तो वह क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे ।

इस मौके फुरकान प्रधान, लुकमान,जावेद,नावेद गौड़,मुंशी इनाम,फुरकान मलिक,मुमताज़ अंसारी,असलम इकबाल,परवेज़ कुरैशी, राव फुरकान रियासत अल्वी गुलफाम रांई शैख मतलूब हसन अनीस कुरैशी समीम बेग जयचंद राव गुलज़ार सरवण कुमार मोहम्मद इनाम शकील अहमद हाजी खलील कुरेशी वसीम कुरेशी अब्दुल अजीज कुरैशी हाजी खलील कुरेशी विषु गुप्ता मोहम्मद जकी अब्दुल रहमान मोहम्मद कौसर गुफरान मुमताज अंसारी इम्तियाज अंसारी रियासत भूरा मलिक फुरकान मलिक जाहिद गॉड बुनियाद हसन इंतजार इसरार सलमानी मुस्तकीम सलमानी मुंतजीर सलमानी गुलजार सलमानी गुड वेज आलम मोहम्मद उस्मान मोहम्मद लुकमान फुरकान साबिर हसन नसीम अहमद आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369