रूड़कीं में अब तीन दोस्त मिलकर रक्त की समस्या से निजात दिलाएंगे। भगीरथ प्रयास फाउंडेशन द्वारा ईद गाह चौक के पास एक ब्लड सेंटर खोला गया है जिसका शुभारम्भ राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने किया। इस मौके पर कल्पना सैनी ने कहा कि यह सेंटर रक्त की समस्या दूर करने के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। रूड़कीं शहर में काफी समय से इसकी आवश्यकता समझी जा रही थी प्रदेश और केंद्र की सरकार मिलकर घर घर तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
देहरादून हाईवे पर रुड़की ब्लड सेंटर का उद्घाटन करते हुए राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा यह सेंटर लोगों की जान बचाने में बहुत सहायक और कारगर साबित होगा। सरकार भी लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने का काम कर रही है।उन्होंने कहा कि यह सेंटर लोगों की मदद के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। उन्होंने अपनी ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया इसके साथ ही लोगों से आह्वान किया कि लोगों की जीवन रक्षा के लिए समय समय पर रक्तदान करते रहें। सेंटर के संचालक अखिल सैनी ने बताया उन्होंने अपने अन्य दो दोस्तों प्रियांश सैनी, अमित कुमार के साथ मिलकर रुड़की में रक्त की समस्या दूर करने का बीड़ा उठाया है।
कहा कि अक्सर लोग रक्त के लिए देहरादून से लेकर अन्य सेंटरों तक चक्कर काटते थे लेकिन अब प्रयास रहेगा कि ऐसे लोगों को शहर से बाहर न जाना पड़े उन्होंने कहा कि इस सेंटर में जो लोग गरीब तबके के हैं उन्हें केवल डोनर उपलब्ध करवाने के बाद निशुल्क रक्त दे दिया जाएगा। इस अवसर पर मेयर गौरव गोयल,पूर्व मेयर यशपाल राणा, रमेश सेमवाल, राजकुमार दुखी, नितिन त्यागी, वैद्य टेकबल्लभ,अतुल भटनागर,आदेश सैनी सम्राट आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला