आरिफ़ नियाज़ी
रूड़कीं गंगनहर कोतवाली पुलिस ने 30 अगस्त को हुई सतबीर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है । पथरी निवासी सतबीर की हत्या उसकी पत्नी नवनीत कौर उर्फ नीतू
के प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी। जिसमें हत्या का ताना बाना उसकी पत्नी ने ही रचा था । गंगनहर कोतवाली में सतबीर की हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि सतबीर की पत्नी नवनीत कौर उर्फ नीतू का अपने भाई के साले गुरुसेवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था नवनीत और गुरुसेवक देओल ने सतबीर की हत्या की पूरी योजना तैयार की थी।
गंगनहर कोतवाली पुलिस ने सतबीर का शव सालियर मंगलौर हाइवे से बरामद किया था।तभी से पुलिस घटना की जांच में जुटी थी जिसके चलते पुलिस अधिकारियों ने पुलिस और सीआईयू कि टीम का गठन किया था। जिसके चलते सीआईयू की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया हत्या से पूर्व सतबीर अपने दो दोस्तों के साथ बोलेरो गाड़ी से पंजाब के लिए निकला था इतना ही नहीं ज्वालापुर में बोलेरो गाड़ी भी ठीक कराई थी जहां उसने पंजाब जाने की बात कही थी। पुलिस ने आरोपी गुरुसेवक देओल के साथ मोनू कुमार निवासी हिदायतपुर ज़िला बिजनोर को 31 अगस्त को ही गिरफ्तार कर लिया था ।
हत्या की साजिश उसकी पत्नी नवनीत कौर ने ही रची थी । गंगनहर कोतवाली पुलिस और सीआईयू की टीम ने आरोपी गुरुसेवक और उसकी प्रेमिका को ग्राम ऐथल से गिरफ्तार किया है जिसके पास से पुलिस को घटना में प्रयुक्त चाकू ,बोलेरो गाड़ी और सतबीर के कपड़ो का भरा बैग बरामद हुआ है। पुलिस बोलेरो गाड़ी और आधार कार्ड के आधार पर हत्या के आरोपियों तक पहुंची। वहीं गंगनहर कोतवाली पहुंचे एसपी देहात परमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि सतबीर की हत्या उसके एक नजदीकी रिश्तेदार ने ही कि थी आरोपी गुरुसेवक देओल ने ही सतबीर की चाकू से गला रेतकर हत्या की थी। इस दौरान सीओ रूड़कीं विवेक कुमार और कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल एस एस आई धर्मेंद्र राठी,जहांगीर अली,आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला