Jan Mudde

No.1 news portal of India

कलियर धनोरी मार्ग पर कोबरा को देख सहमे लोग,वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, नहीं मिली सफलता

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

कलियर धनोरी मार्ग पर कोबरा दिखने से लोगों में हड़कंप मच गया आनन फानन में राहगीरों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी लेकिन जब तक वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब तक कोबरा झाड़ियों के अंदर पहुंच चुका था। फिलहाल वन विभाग के अधिकारी कोबरा को पकड़ने के लिए रेस्क्यू करते दिखाई दिए।

दरअसल कलियर धनोरी मार्ग पर सिंचाई विभाग द्वारा साफ सफाई का कार्य चल रहा है मंगलवार की शाम को सिंचाई विभाग के कर्मचारी मज़दूरों से आसपास की झाड़ियां और सड़क किनारे साफ सफाई करा रहे थे इसी दौरान कुछ लोग भी सड़क से गुज़र रहे थे जो 6 फिट से अधिक लंबे कोबरा को देखकर सहम गए ।सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने इसकी सूचना तुरंत ही वन विभाग की टीम को दी जब तक वन विभाग की टीम पहुंचती तब तक कोबरा लोगों के शोर शराबे की आवाज़ सुनकर कोबरा मौके से भाग निकला।

कोबरा को देखने के लिए सैंकड़ो लोगों की सड़क पर भीड़ जमा हो गई।हालांकि वन विभाग की टीम ने कोबरा को पकड़ने के लिए काफी रेस्क्यू किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369