आरिफ़ नियाज़ी
रूड़कीं में आम आदमी पार्टी अपना संगठन मज़बूत करने में लगी है जिसके चलते हाल ही में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए विकास शर्मा को पार्टी ने रूड़कीं के जिलाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी है। जैसे ही विकास शर्मा के जिलाध्यक्ष बनाये जाने की सूचना आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं तक पहुंची तो दर्जनों आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता विकास शर्मा के आवास पर पहुंचे और उनका फूल मालाओं से ज़ोरदार से स्वागत किया।इस दौरान नव नियुक्त आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो ज़िम्मेदारी दी है उस पर वह खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मकसद अब आम आदमी पार्टी को मज़बूती प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंचायतों कप लेकर बेहद गंभीर है चुनाव मज़बूती के साथ लड़ेगी।वहीं आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं से आम आदमी पार्टी की नीतियों को घर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को देखते हुए अब आम आदमी पार्टी संगठन की मज़बूती पर बल दे रही है।वहीं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेश प्रिंस ने कहा कि पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं को कुछ टास्क मिले हैं जिन पर कार्य किया जाएगा।
आज आम आदमी पार्टी हाईकमान ने विकास शर्मा को जो ज़िम्मेदारी सौंपी है उससे पार्टी को नई ताकत मिलेगी।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है पहले से अधिक मज़बूत हुई है।आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता को देखकर विपक्षी पार्टियां भी बौखला गई हैं । इस मौके पर दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला