आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की टीम रॉयल्स टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री एवं प्रमुख समाज सेविका श्रीमती रश्मि चौधरी द्वारा फीता काटकर किया गया। सोलानी पार्क स्थित प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री श्रीमती रश्मि चौधरी ने कहा कि क्रिकेट हमारे देश का ही नहीं बल्कि विश्व प्रसिद्ध खेल है जो युवाओं की पहली पसंद है क्रिकेट में युवाओं की रुचि बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार को इस तरह की प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अगर खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका दे तो वह उत्तराखंड का नाम रोशन कर सकते हैं।गौरतलब है कि टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता आगामी पन्द्रह सितंबर तक सोलानी पार्क में चलेगी जिसमें लगभग आस पास के गांव की 32 टीमें प्रतिभाग करेंगी।
इस प्रतियोगिता में इब्राहिमपुर,खंजरपुर,भंगेड़ी,बाजूहेडी,इमली,रांघडवाला आदि गांव की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 31 हज़ार और दूसरा स्थान हासिल करने वाली टीम को 11 हज़ार का पुरस्कार दिया जाएगा। इस अवसर पर इमरान देशभक्त , अमन राजपूत,गुरविंदर सिंह, अंशुल आर्य,मन्नु सैनी आदि टीम आदि खिलाड़ी मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला