आरिफ़ नियाज़ी
झबरेड़ा में बुधवार की देर शाम दो पक्षों में पैसे के लेनदेन को लेकर जमकर धारदार हथियार चले जिसमें एक पक्ष के जुबेर खान, करीम खान, और शेर खान पुत्र गुफरान उर्फ चिन्नी घायल हुए हैं जिसमें जुबेर के सर में गंभीर चोट लगी है तो वही दूसरे पक्ष के अशोक और दीपक घायल हुए हैं। हंगामा इतना बढ़ा की मौके पर अफरातफरी मच गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची झबरेड़ा पुलिस ने सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से रूड़कीं के सिविल होस्पिटल में भिजवाया है जहां सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया है।फिलहाल झबरेड़ा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
दरसअल घायल ज़ुबैर का आरोप था कि उसके भाई ने झबरेड़ा कस्बे में एक मैडीकल स्टोर खोला हुआ है देर शाम शेर खान मैडीकल स्टोर पर बैठा हुआ था तभी इसी दौरान अशोक के साथ पैसे के लेन देन को लेकर कहासुनी हो गई आरोप है कि इसी बीच अशोक ने फोन करके दीपक,राजू,भूरा,राजपाल और काका को मौके पर बुला लिया जिनके हाथों में लाठी डंडे और धारदार हथियार थे सभी ने उन पर हमला बोल दिया । मैडीकल स्टोर पर हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर वह भी मौके पर पहुंचा जहां आरोपियों ने धारदार हथियार और लाठी डंडों से उन पर भी हमला बोल दिया जिसमें वह घायल हुए हैं फिलहाल ज़ुबैर और शेर खान का उपचार रूड़कीं के सिविल होस्पिटल में चल रहा है।वहीं झबरेड़ा पुलिस पूरी घटना की जांच करने में जुटी है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला