Jan Mudde

No.1 news portal of India

नारसन ब्लॉक में पहुंची पिछड़ा वर्ग आयोग की टीम, 34 में से 22 शिकायतों का हुआ मौके पर निस्तारण

Spread the love

आरिफ़ नियाजी

रुड़की के नारसन ब्लॉक में पहुंचे  उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष संजय नेगी ने पिछड़ा वर्ग के लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान गांव गांव से बड़ी संख्या में  ग्रामीण पहुंचे थे। इस दौरान 34 शिकायतों में से आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष अंकित आर्य ने 22 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया। हालांकि इस मौके पर  पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में लगभग सभी विभागों के अधिकारी पहुंचे थे जिनमें ऊर्जा निगम, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, चकबन्दी विभाग ,स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी  प्रमुख रूप से मौजूद रहे लेकिन 2 विभागों के अधिकारी  ना पहुंचने पर पिछड़ा वर्ग आयोग के  कार्यवाहक अध्यक्ष संजय नेगी  काफी नाराज दिखाई दिए जिसके बाद उन्हें  कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं आज के शिविर में पिछड़ा वर्ग के लोगों ने पिछड़ा वर्ग के प्रमाण पत्र की अवधि को  एक साल से बढ़ाकर तीन साल करने और पिछडा वर्ग का प्रतिशत  14 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत कराने की मांग भी आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से की है।

गौरतलब है कि पिछड़ा वर्ग आयोग अब प्रदेश के सभी जिलों में पहुंचकर शिविर लगाकर पिछड़ा वर्ग के लोगों की समस्याओं की सुनवाई गंभीरता से कर रहा है जिनका निस्तारण भी मौके पर करने के प्रयास रहते हैं। इस दौरान पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी ने कहा कि  पिछड़ा वर्ग आयोग हरिद्वार ज़िले के सभी विकास खंड में शिविर लगा रहा है इससे पिछड़ा वर्ग के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा लक्सर में कैम्प लग चुका है रूड़कीं बुधवार और भगवानपुर में ब्रहस्पतिवार को कैम्प आयोजित किये जायेंगे।उन्होंने कहा कि इसके बाद ज़िले के पिछड़ा वर्ग के जो बड़े गांव हैं वहां आयोग की टीम पहुंचेगी और जनसमस्याओं को प्रमुखता से हल किया जाएगा।संजय नेगी ने कहा कि जिन शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ है उनका मंत्रियों और सीएम से मिलकर निस्तारण कराया  जाएगा।

इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी टी आर मलेठा ने बताया कि बुधवार को रूड़कीं नगर निगम हॉल और बरहस्पतिवार को भगवानपुर ब्लॉक में कैम्प आयोजित किये जायेंगे। जिले के समाज कल्याण अधिकारी टी आर  मलेठा ने ओबीसी वर्ग के लोगों से अपील करते हुए कहा कि शिक्षा वर्ग आयोग के शिविर में पहुंचे जो भी उनकी समस्याएं हैं उनका निस्तारण किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश पवार , लिबबरहेड़ी गन्ना विकास समिति  के चेयरमैन सुशील राठी, खंड विकास अधिकारी आलोक गार्गी, पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव चंद्रप्रकाश पटक, मुख्य कृषि अधिकारी विवश  देवराडी,जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदोरिया, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369