आरिफ़ नियाज़ी
हरिद्वार में पंचायत चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है झबरेड़ा में बहुजन समाज पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता सोमवार को हरिद्वार से भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और नगर पंचायत चेयरमैन चौधरी मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो गए इस दौरान शामिल हुए लोगों ने बहुजन समाज पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी उत्तराखंड में बेहद कमजोर हो चुकी है जिसमें कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं बचा है।उनका आरोप था कि जो भी बसपा में नेता माने जाते है उनका ध्यान कार्यकर्ताओं पर नहीं है बसपा में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा होती है।
हालांकि इस दौरान हरिद्वार से भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बसपा से भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि भाजपा में उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा ।उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार इस देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं ।उन्होंने कहा कि हमारा देश लगातार विकास की ओर अग्रसर है प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए जहां पेंशन योजनाएं शुरू की है वहीं निचले तबके के मज़दूर बेसहारा और गरीब लोगों के लिए भी योजनाएं बनाईं हैं जिनका लाभ उन्हें मिल रहा है।
इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन चौधरी मानवेंद्र सिंह ने बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं का फूल माला से जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका सम्मान करना जानती है कार्यकर्ताओं को निराश नहीं होने दिया जाएगा ।भारतीय जनता पार्टी अपने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर आगे बढ़ाने का काम करेगी ।चौधरी मानवेंद्र सिंह ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है यही कारण है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी सबको बराबर सम्मान मिलेगा।
इस मौके पर किसान नेता चौधरी कुलबीर सिंह भी मौजूद रहे।बसपा से भाजपा में शामिल होने वालों में झबरेड़ा से अंकित धीमान, नितिन धीमान, टीटू धीमान, मेघराज सिंह, सुशील कुमार, संजीव कुमार, शक्ति सिंह, अनिल कुमार, मनोज कुमार,विपिन कुमार,दीपक कुमार,पोपिन कुमार,विकास, विशेष, विकास,बॉबी प्रधान,कार्तिक सिंह,योगिंदर डाबर,चरण सिंह,सोनू कुमार,सुमित सिंह,मुन्ना सिंह,दिलीप कुमार, रविन्द्र सिंह,अमित कुमार,सुखपाल, शुभम,गुड्डू,विपिन,छोटू,अंशुल,सचिन हाथी,तेलूराम,पोनी, मास्टर जी,राजबीर,विनीत,अरविंद,सन्नी,सतवीर,आकाश,अनूप ,बॉबी,और सुरेश आदि बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए।जबकि साबित वाली बसपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान यशपाल सिंह,सचिन कुमार, रफला सिंह,अंजेश कुमार,जीतेन्द्र, जगरोशन,अशोक कुमार, नाथीराम, इसम सिंह,प्रेमा सिंह ,लाल सिंह,मास्टर तेलूराम,चीकू कुमार,राकेश कुमार, मास्टर राजेन्द्र सिंह,ओमपाल,नरेश कुमार,जसवीर,संजय, कल्लन,खुण्डे
वाली गांव से सचिन,रोशन लाल,परमेश,आशु,नरेश,ओम सिंह,कंवर पाल,सोनू कुमार,लोदिवाला गांव से राजेन्द्र सिंह, माजरी से कंवरपाल,सोनू,बृजेश, आदि भाजपा में शामिल हुए।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला