आरिफ़ नियाज़ी
रूड़कीं में बिजली चोरों की अब खैर नहीं बिजली चोरी रोकने के लिए ऊर्जा निगम के अधिकारी बेहद गंभीर और संजीदा नज़र आ रहे हैं अभी तक रूड़कीं शहर और आसपास के गांव में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी के मामले पकड़े जा चुके हैं।अब ऊर्जा निगम रामपुर, इमली रोड़,सत्ती मोहल्ला, भारत नगर,मेन बाज़ार आदि क्षेत्रों में गोपनीय तरीके से बिजली चोरों का पता लगाकर विजिलेंस और विभाग द्वारा छापेमारी की जाएगी। विभागीय अधिकारियों को इन क्षेत्रों में सबसे अधिक बिजली चोरी की शिकायतें मिल रहीं हैं।
वहीं ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता मुनीश चंद्रा ने बड़ी बेबाकी के साथ बताया कि बिजली चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी की घटनाओं को विभाग ने गंभीरता से लिया है। अब विभाग और विजिलेंस की टीम बिजली चोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाएगा। अधीक्षण अभियन्ता ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। उन्होंने बिजली उपभक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जिनके पास सयोजन नहीं है वह सयोंजन लें लें चोरी की बिजली ना जलाएं। गांव गांव और शहर में ऊर्जा निगम शिविर लगाया रहा है शिविर का लाभ उठाएं।
उनकी प्राथमिकता बिजली चोरी रोकना है उन्होंने कहा कि धीरे धीरे लाइनों पर लोड कम हो रहे हैं बिजली चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं कि जाएगी जो भी विभागीय कर्मचारी या सम्बन्धित लाइनमैन बिजली चोरी कराता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला