शामिक
रुड़की सिंचाई विभाग के नलकूप खंड में भी आज़ादी का महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री चौधरी श्यामवीर सैनी ने ध्वजारोहण किया।इस दौरान नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता सुरेशपाल भी मौजूद रहे।इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने आजादी दिलाने वाले क्रांतिकारियों के विषय में कहा कि यह तिरंगा हमारे स्वाभिमान, स्वाधीनता और स्वावलंबन का प्रतीक है। जो हमें राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है। पूर्व राज्य मंत्री ने कहा कि राष्ट्र ध्वज देश के गौरव का प्रतीक है जिससे देश प्रेम की भावना जागृत होती है।
उन्होंने कहा कि तिरंगे के रंग हमें शहीदों के बलिदान की याद दिलाने के साथ-साथ शांति और हरियाली के पथ पर चलते हुए सदैव प्रगतिशील बनने के लिए प्रेरित करते है। आज पूरा देश आज़ादी का जशन मना रहा है।वहीं नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता सुरेशपाल ने सभी लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि अपने घरों के आसपास रहने वाले लोगों को भी तिरंगा फहराने के लिए जागरूक करे और इस देश की आन बान शान और तरक्की के लिए तिरंगा ज़रूर लगाएं।
आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है जहाँ पूरा देश आज़ादी के मतवालों को याद कर रहा है।इस मौके पर अशोक यादव , कुलदीप सैनी,बृजेश कुमार शर्मा ,सुखपाल शर्मा, रविंदर धीमान, रुचि, अनिल चौधरी, सुशील सैनी, सुनील सैनी, अकबर आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला