शामिक*
रुड़कीं के बंधा रोड स्थित दो पक्षों में मामूली कहासुनी को लेकर जमकर हंगामा हुआ जिसमे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर मारपीट करने और महिलाओं के साथ अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। भारत नगर निवासी सलीम और उसके बेटे मुदस्सिर का आरोप है कि पड़ोस में किराए के मकान में रहने वाले नदीम ने उनके घर मे घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता की और मारपीट की जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत ही सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को दी।
आरोप है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नही पहुँची ।वही मुदस्सिर पुत्र सलीम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि भारत नगर में उनका समाज उत्थान समिति का कार्यालय है जहाँ पर तिरंगा लगाने की तैयारी चल रही थी इसी बीच किरायेदार नदीम और उसके परिवार ने मौके पर हुड़दंग मचा दिया।देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।आरोप है कि नदीम उनके परिवार के साथ गाली गलौच करने लगा जब उन्होंने इसका विरोध किया तो मारपीट पर उतारू हो गया। फिलहाल उन्होंने पूरे मामले की तहरीर पुलिस को दी है । वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। सिविल लाइन कोतवाली के एस एस आई केदार सिंह चौहान का कहना है कि तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला