आरिफ नियाज़ी
रूड़कीं के ढंडेडी खुआजगीपुर गांव के हाइवे पर ब्रहस्पतिवार की रात को एक ढाबे पर काम कर रहे युवकों पर कुछ दबंगों ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया जिसमें दोनों युवक घयाल हो गए।पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई फिलहाल पीड़ित परिवार ने आरोपी युवकों के खिलाफ सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है जिसकी पुलिस जांच करने में जुटी है।
दरअसल ढाबा स्वामी मोहित और मधुर सैनी पुत्र प्रदीप का आरोप है कि ब्रहस्पतिवार की रात्रि में जब उन्होंने अपना होटल बंद कर दिया तो तभी शराब के नशे में गांव के कुछ युवक पहुंचे जिन्होंने होटल खुलवाने पर ज़ोर दिया जिसका उन्होंने विरोध किया तो आरोपी रुचिन और विकास पुत्र धर्मपाल,राजीव पुत्र वेदपाल ने आधा दर्जन युवकों के साथ लाठी डंडों से उनपर हमला बोल दिया।इस हमले में मौके पर अफरातफरी मच गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
इस हमले में दोनों भाई घायल हो गए जिनका सिविल हॉस्पिटल में उपचार कराया गया। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।वहीं सिविल लाइन कोतवाली के एस एस आई केदार सिंह चौहान का कहना है कि उन्हें इस संबंध में एक तहरीर प्राप्त हुई है जिसकी जांच की जा रही है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला