आरिफ नियाज़ी
रूड़कीं ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के कर्मचारियों द्वारा भी शहर भर में रैली निकालकर देश में तिरंगा के प्रति लोगों को जागरूक किया। स्वाधीनता दिवस के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के लिए इस बार लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दौरान रूड़कीं डायट के प्रवक्ता नरेंद्र सिंह वालिया, राजीव आर्य और मुजीब अहमद ने कहा कि यह तिरंगा हमारे स्वाभिमान, स्वाधीनता और स्वावलंबन का प्रतीक है। जो हमें राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र ध्वज देश के गौरव का प्रतीक है जिससे देश प्रेम की भावना जागृत होती है। उन्होंने कहा कि तिरंगे के रंग हमें शहीदों के बलिदान की याद दिलाने के साथ-साथ शांति और हरियाली के पथ पर चलते हुए सदैव प्रगतिशील बनने के लिए प्रेरित करते है। डायट के प्रवक्ता ए के सिंह ,जान आलम,अनिल कुमार, और डॉक्टर अशोक कुमार सैनी ने विशेष रूप से सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने घरों के आसपास रहने वाले लोगों को भी तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करे।
इस मौके पर डायट के डायट की प्रवक्ता श्रीमती कविता,डॉ अंजू मलिक, और वैष्णव कुमार आदि उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा डायट कार्यालय से होते हुए रामनगर चौक होते हुए शहर भर में देश भक्ति के गीतों और नारों के साथ डायट पर संम्पन्न हुई।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला