मोहम्मद शामिक
हरिद्वार में पंचायत चुनाव की तैयारी जोरों पर है तो वहीं पंचायत चुनाव को लेकर गांव गांव में भी राजनीतिक सरगर्मियां तेज़ हो चुकी हैं । नगला इमरती गांव में भी इस बार प्रधान पद पर दिलचस्प मुकाबले के आसार नजर आ रहे हैं अभी भले ही सरकार द्वारा पंचायत चुनाव की घोषणा ना कि हो लेकिन गांव गांव में बैठकों का दौर शुरू हो चुका है ।नगला इमरती गांव में प्रधान पद पर अभी तक दर्जनों लोग तैयारी में जुटे हैं। जिनमे प्रमुख रूप से प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद मुर्तज़ा भी प्रधान पद के प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं।
मुर्तज़ा का मानना है कि वह लंबे समय से गांव में रहकर जनता की सेवा करते चले आ रहे हैं वह जनता के सेवक के रूप में कार्य कर रहे हैं अगर जनता ने उन्हें एक मौका दिया तो वह इस गांव की तस्वीर बदलने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि गांव में जो भी प्रधान रहे उन्होंने अपना विकास तो किया लेकिन गांव का कोई विकास नहीं किया जिसका खामियाजा नगला इमरती गांव के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। मोहम्मद मुर्तज़ा के मुताबिक आज तक भी गांव का कोई विकास नहीं हो सका है टूटी सड़कें नालियों की गंदगी और साफ सफाई का कोई समाधान ना होना गांव की तस्वीर बयान कर रहा है। इतना ही नहीं गांव में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से ठप है अच्छी शिक्षा नहीं है अगर जनता ने उन्हें एक मौक़ा दिया तो वह अपने गांव की तस्वीर बदलने का काम करेंगे।
मोहम्मद मुर्तज़ा ने कहा कि अगर जनता उन्हें प्रधान बनाती है तो वह सबसे पहले गांव में तालीम के लिए काम करेंगे अच्छे नबर लाने वाले छात्र छात्राओं को उनके द्वारा सम्मनित किया जाएगा। मुर्तज़ा ने कहा कि बालिका शिक्षा पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। मुर्तज़ा का दावा है कि अब जनता को जागरूक रहने की आवश्यकता है समय रहते जनता को निर्णय लेना है खिदमते खल्क करना ही उनका पहला मकसद रहेगा कोई भी गरीब परेशान नहीं रहेगा सेवाभाव से कार्य किया जाएगा। मोहम्मद मुर्तज़ा के समर्थन में जमील,शाहरुख, आसिफ, अमजद,दिलशाद, अरशद,फरमान,जहगीर , महबूब,मासूम , आसिफ,मुनाजिर, फुरकान ,मुबारिक,मुस्तफा,जावेद,नावेद, समील,वकील,इसरार, समीर,नौशाद शोयब,साहिब,वासिद,शाहनवाज, वसीम
अब्दुल्ला ठेकेदार,
मुंसाब प्रधान, अब्दुल्ला ठेकेदार,जमशाद,ज़ाहिद हाजी,शारिक,नदीम, आसिफ,समीर, सन्नवर ,सईद का भी मोहम्मद मुर्तज़ा को मिल रहा है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला