Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं के गुलाबनगर में एक नशेड़ी ने तीन लग्ज़री गाड़ियों में जमकर की तोड़फोड़, ज़रूरी सामान किया चोरी,आरोपी कैमरे में हुआ कैद

Spread the love

आरिफ नियाजी

रूड़कीं के गुलाबनगर में एक बार फिर नशेड़ी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। नशेड़ी ने गुलाबनगर में खड़ी तीन लग्ज़री गाड़ियों के पहले शीशे तोड़े फिर  एक गाड़ी का कीमती साउंड सिस्टम निकालकर फरार हो गया जबकि दो अन्य गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचाया है। चोरी का सामान ले जाते हुए  चोर की तस्वीर  पास ही लगे एक कैमरे में कैद हुई है  जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश करने में जुटी है। आरोपी युवक रामपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है जो पहले भी चोरी की अन्य घटनाओं को अंजाम दे चुका है। दरसअल नशेड़ी युवक सुबह सवेरे लगभग चार बजे  घटना को अंजाम देकर मौके से फरार होने में सफल रहा।

इसी दौरान किसी ने उसकी चोरी का सामान ले जाते समय उसकी तस्वीर  मोबाइल फोन में कैद कर ली  जिसकी पुलिस गंभीरता से जांच पड़ताल में जुटी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी पहले भी कई बार गुलाबनगर में खड़ी गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा चुका है।फिलहाल पुलिस  वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। फिलहाल आरोपी नशेड़ी फरार बताया जा रहा है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369