आरिफ़ नियाज़ी
रूड़की से लेकर हरिद्वार तक कावड़ियों का सैलाब है ।पंचक के बाद बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौटने लगे है। इस दौरान जहां पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं तो वहीं गांव के लोग और कुछ समाज सेवी संगठन भी शिवभक्तों की सेवा के लिए आगे आए हैं। वहीं इप्रो ग्लोबल कंपनी प्रबंधन द्वारा भी गंगनहर कावड़ पटरी मार्ग पर शिवभक्तों के लिए पानी,कोल्ड्रिंक्स और फल वितरित करने के लिए शिविर लगाया गया है।
इस दौरान इप्रो ग्लोबल कंपनी का तमाम स्टाफ शिवभक्तों की सेवा करता नजर आया। कंपनी के सभी कर्मचारी शिवभक्तों की बढ़चढ़कर सेवा कर रहे हैं। इस दौरान हज़ारों की संख्या में शिवभक्तों को तरल पदार्थ की बोतलें दी गईं। इस दौरान इप्रो ग्लोबल लिमिटेड के एम डी जगदीप रविन्द्र चौहान का मानना है कि शिवभक्तों की सेवा से हर तरह से शांति मिलती है मानसिक तनाव नहीं रहता और दिल का बोझ हल्का रहता है। भगवान शिव की महिमा निराली है भगवान शिव से जो भी मांगा जाता है भगवान उसे पूरा करते हैं जो लोग कावड़ लेकर नहीं जा सकते उन्हें शिव भक्तों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा की भीषण गर्मी में तरल पदार्थ पानी और फलों की सुविधा शिव भक्तों के लिए की गई है।उन्होंने कहा कि किसी भी शिव भक्त को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। भगवान शिव सभी की मनोकामना पूरी करें ऐसी उनकी भगवान से प्रार्थना है। इस मौके पर लकावड़ियों की सेवा करने वाले कंपनी के प्रमुख लोगों में कंपनी की डायरेक्टर अभिलाषा सिंह चौहान,सुधाकर द्विवेदी,वाइस प्रेज़िडेंट मोती लाल यादव,एच आर हैड राजेश सिंह,बंटी डोगरा, अनुराग पांडे, आमिर, लाल सिंह,अक्षय,सोहन लाल,आशीष मिश्रा,कुमारेश राजपूत तथा प्रमुख समाजसेवी राव इंतज़ार ठेकेदार आदि लोग प्रमुखता से कावड़ शिविर में अपना सहयोग दे रहे हैं।
जिनका मानना है कि सावन के पवित्र महीने में जलाभिषेक करने से भगवान शिव तो प्रसन्न होते ही हैं,वहीं लोक कल्याण और जन कल्याण के कार्य में भी सफलता प्राप्त होती है। इप्रो ग्लोबल लिमिटेड द्वारा भक्तों की सेवार्थ भंडारे में प्रसाद वितरण करते हुए कंपनी के सुधाकर द्विवेदी ने कहा कि शिव भक्तों की सेवा करने तथा जल चढ़ाने से भगवान शिव बहुत ही प्रसन्न होते हैं और लोग वह जन कल्याण के कार्यों में भी सफलता प्राप्त होती है।उन्होंने कहा कि इस कांवड़ यात्रा से जो संदेश मिलता है,उसको हमें विश्व स्तर पर फैलाने की आवश्यकता है।शिव भगवान पूरे ब्रह्मांड के स्वामी है तथा संपूर्ण ब्रह्मांड के कल्याण करने वाले हैं।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला