Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं सीबीएसई 12 वीं की परीक्षा में ज़ैनब अख्तर ने भी लहराया परचम, एडवोकेट जावेद अख्तर की बेटी ज़ैनब अख्तर ने 84 प्रतिशत से अधिक हासिल किए अंक

Spread the love

आरिफ़ नियाजी

रूड़कीं सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद रूड़कीं शहर के छात्र छात्राओं में भी भारी उत्साह है। अच्छे  अंक पाने वाले छात्रों ने अपने उज्जवल  भविष्य  के सपने भी बुनने शुरू कर दिए हैं। इस परीक्षा में सोशल मीडिया से दूरी बनाकर  पठानपुरा निवासी जावेद अख्तर  एडवोकेट की पुत्री जैनब अख्तर ने सेन्टेन्स सीनियर सेकंडरी स्कूल रूड़कीं से  कॉमर्स विषय मे  84.6 प्रतिशत नंबर लाकर अपने क्षेत्र और परिजनों का नाम रोशन किया है।

बेटी की इस उपलब्धी पर उसके परिजनों और तमाम रिश्तेदारों ने उसे मुबारकबाद और बधाई दी है। बेटी की इस उपलब्धि पर पेशे से एडवोकेट जावेद अख्तर  का कहना है कि बेटी की इस उपलब्धि पर उन्हें बेहद फख्र है ।वहीं बेटी जैनब अख्तर का कहना है कि अभी और भी  अधिक  मेहनत करने की आवश्यकता है। वह कुछ बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं।वहीं जावेद अख्तर एडवोकेट ने स्कूल प्रबंधन को भी बधाई दी है उन्होंने कहा कि  स्कूल प्रबंधन की भी इस सफलता में काफी मेहनत रही है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369