Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की हरिद्वार बाईपास पर कावड़ शिविर में दस हज़ार शिवभक्तों के लिए भोजन और दवाई की गई व्यवस्था, मनोज कुमार वर्मा ने किया शिविर का आयोजन

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं से लेकर हरिद्वार तक कावड़ियों का सैलाब है। पंचक के बाद बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौटने लगे है। इस दौरान जहां पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं तो  वहीं कुछ समाज सेवी और बिल्डर  लोग भी शिवभक्तों की सेवा  के लिए आगे आए हैं। हरिद्वार रोड़ स्थित कोर कॉलेज से पहले पूल के पास शिवभक्तों के लिए एक विशाल शिविर लगाया जा रहा है जिसका उदघाटन गुरुवार को सुबह दस बजे होगा। कावड़ियों के लिए इस शिविर का आयोजन प्रमुख समाजसेवी एवं बिल्डर मनोज कुमार वर्मा  की संस्था सुख आनन्द सेवा समिति द्वारा किया गया है।

इस शिविर की खास बात यह है कि इसमें एक दिन में दस हज़ार शिवभक्तों के भोजन की व्यवस्था की गई है इतना ही नहीं सभी के लिए रहने ठहरने और दवाई तक कि व्यवस्था भी उपलब्ध है। हालांकि प्रमुख समाज सेवी और बिल्डर मनोज कुमार वर्मा का मानना है कि शिवभक्तों की सेवा से हर तरह से शांति मिलती है मानसिक तनाव नहीं रहता और दिल का बोझ हल्का रहता है। भगवान शिव की महिमा निराली है भगवान शिव से जो भी मांगा जाता है भगवान उसे पूरा करते हैं जो लोग कावड़ लेकर नहीं जा सकते उन्हें शिव भक्तों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उनके द्वारा लगाए गए शिविर में हर समय भोजन और हलवे के साथ साथ दवाई की पूरी सुविधा शिव भक्तों को मिलेगी।उन्होंने कहा कि किसी भी शिव भक्त को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। भगवान शिव सभी की मनोकामना पूरी करें ऐसी उनकी भगवान से प्रार्थना है। इस शिविर में भंडारे और कावड़ियों की सेवा करने वाले प्रमुख लोगों में अनिल धीमान,सचिन मित्तल,सतीश प्रजापति,पंकज सिंह ठाकुर,मोहित शर्मा,दीपक एडवोकेट,अमित चौधरी,राहुल बंसलआदि लोग प्रमुखता से कावड़ शिविर में अपना सहयोग दे रहे हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369