आरिफ़ नियाज़ी
रूड़कीं से लेकर हरिद्वार तक कावड़ियों का सैलाब है ।पंचक के बाद बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौटने लगे है। इस दौरान जहां पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैंतो वहीं कुछ समाज सेवी लोग भी शिवभक्तों की सेवा के लिए आगे आए हैं। हरिद्वार रोड़ स्थित शेरपुर गांव के शिव मंदिर में दिल्ली से पहुंचे अनिल साहनी और प्रमुख समाजसेवी एवं ढंडेडी गांव के पूर्व प्रधान विकास सैनी की टीम भी बढ़ चढ़ कर शिवभक्तों की सेवा में जुटी हैं।
हालांकि विकास सैनी का मानना है कि शिवभक्तों की सेवा से हर तरह से शांति मिलती है मानसिक तनाव नहीं रहता और दिल का बोझ हल्का रहता है। भगवान शिव की महिमा निराली है भगवान शिव से जो भी मांगा जाता है भगवान उसे पूरा करते हैं जो लोग कावड़ लेकर नहीं जा सकते उन्हें शिव भक्तों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा लगाए गए शिविर में हर समय भोजन और हलवे के साथ साथ दवाई की पूरी सुविधा शिव भक्तों को मिलेगी।
उन्होंने कहा कि किसी भी शिव भक्त को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। भगवान शिव सभी की मनोकामना पूरी करें ऐसी उनकी भगवान से प्रार्थना है। इस शिविर में भंडारे और कावड़ियों की सेवा करने वाले प्रमुख लोगों में शेरपुर शिव मंदिर के पंडित राम मिलन शास्त्री, मनोज कुमार,शिविर के आयोजक दिल्ली निवासी अनिल साहनी,रूड़कीं निवासी अनुराग सैनी,भाजपा युवा मोर्चा के प्रवीण मित्तल,सुलेख चंद सैनी,ऋषि अवस्थी,अशीष सैनी,और वसीम आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला