Jan Mudde

No.1 news portal of India

ईद उल अज़हा के त्यौहार को लेकर झबरेड़ा पुलिस ने ग्रामीणों के साथ बैठक

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

झबरेड़ा  पुलिस द्वारा जूनियर हाई स्कूल लाठरदेवा शेख  में  ईदउल अज़हा के त्यौहार को लेकर बैठक में दर्जनों ग्रामीणों को आमंत्रित किया गया था। इसमें क्षेत्र के आसपास के गाव लाठर देवाशेख, अकबरपुर झोजा, बलेलपुर, नगला कुबड़ा, खाता खेड़ी के जिम्मेदार लोगों के साथ राय मशविरा किया। जिसमें थाना  प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया  कि निश्चित जगह पर ही कुर्बानी दी जाए, नई जगह पर पशुओं का कटान ना  करें। कुर्बानी के दौरान अनावश्यक सेल्फी या वीडियो ना बनाएं।  अगर किसी तरह का हुडदंग और गड़बड़ी की गई तो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

कुर्बानी के पशुओं के अवशेष अंगो को गड्ढे में दबाने  के लिए गांव से बाहर ही गढ्ढा खुदवा दिया जाए। ग्रामीण सबच्छता का ध्यान रखते हुए गढ्ढे का प्रार्योग करे।  मीटिंग के दौरान मौजूद सभी  लोगों ने अपनी सहमति दी और पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369