Jan Mudde

No.1 news portal of India

कलियर ज़ियारत करने आए 6 साल के बच्चे की बाईक की टक्कर लगने से मौत, बाइक सवार फरार

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के करियर में तेज रफ्तार बाइक सवार की चपेट में आने से 6 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे परिजनों की मदद द्वारा रूड़कीं के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। फिलहाल मौके पर पहुंची कलियर पुलिस ने  बच्चे के शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है।

दरअसल सौन्दन गांव थाना केला देवी ज़िला संभल निवासी   मोहम्मद यासीन अपने छह साल के बेटे  अल्तमश और अन्य अपने गांव के अन्य लोगों  के साथ  कलियर शरीफ दरगाह पर ज़ियारत करने  पहुंचे थे जैसे ही वह कलियर चौक पर पहुंचे तो सामने से आ रहे बाइक सवार ने एक बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया जिससे अल्तमश  गंभीर रूप से घायल हो गया  परिजन तुरंत ही उसी बाइक से उसे सिविल होस्पिटल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान  अल्तमश की मौत हो गयी जबकि  बाइक सवार मौका पाकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस   बाइक सवार की तलाश में जुटी है वहीं बच्चे के परिजनों में कोहराम मचा है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369