आरिफ नियाज़ी
इकबालपुर गन्ना विकास समिति के डेलीगेटस के चुनाव में आज समिति के कार्यालय में ग्रामीणों और किसानों की भारी भीड़ मौजूद रही। फिलहाल डेलीगेट्स के पदों के लिए नामांकन की परिक्रिया की गई हैं । कोटवाल आलमपुर से निर्बल पद के दावेदार शहबान सबल पद पर साबुल ने पर्चे दाखिल किए।गौरतलब है कि 13 और 14 जुलाई को गन्ना सोसायटी में चुनाव है जिसमें जो किसान मिल में गन्ना डालते है उनका डेलीगेट के पद पर चयन होना है कोटवाल आलमपुर से आए किसानो ने गन्ना सोसाययटी भवन में निर्बल पद के लिए शहबान और सबल पद के लिए साबुल ने नामांकन पत्र भरा.कोटवाल आलमपुर निवासी एड०अहतशाम प्रदेश उपाध्यक्ष आसपा ने बताया की दोनो दावेदार पूरी मज़बूती के साथ मैदान में है और भारी मतो से जीत दर्ज कराने जा रहे है।
कोटवाल आलमपुर से कुल 4 दावेदार मैदान में है ।गन्ना समिति के चुनाव को लेकर इस समय किसानों का भारी जमावड़ा है और किसानों में इस चुनाव को लेकर भारी उत्साह है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला