Jan Mudde

No.1 news portal of India

डॉ.कल्पना सैनी को राज्यसभा सांसद बनाए जाने पर सैनी समाज की ओर से भाजपा पदाधिकारियों का किया गया आभार व्यक्त

Spread the love

शामिक

भाजपा के प्रदेश महामंत्री-संगठन अजय कुमार ने कहा कि भाजपा प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा सामान देती है तथा यह परिवारवाद नहीं,बल्कि राष्ट्रवाद की विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य करती है।उक्त् विचार महामंत्री संगठन अजय कुमार ने ऑल इंडिया सैनी सभा रजि. द्वारा आयोजित भाजपा का आभार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम सभागार में व्यक्त किए। महामंत्री संगठन ने कहा कि केवल भाजपा ही अपने कार्यकर्ता को सम्मान देकर आगे बढ़ाती है जबकि कोई भी पार्टी अपने कार्यकर्ता को वह सम्मान नहीं दे पाती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा स्वार्थी एवं परिवारवाद की राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद के लिए कार्य कर रही है।आज देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार विकास एवं तरक्की की दिशा में नित नए आयाम स्थापित कर रही है।महामंत्री संगठन ने कहा कि भाजपा के प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व ने डॉ.कल्पना सैनी को राज्यसभा सांसद बनाकर सैनी समाज का मान बढ़ाया है,जो संस्कार इनको अपने पिता स्वर्गीय विकसित जी से मिले हैं उसी का अनुसरण करते हुए डॉ.कल्पना सैनी अपने क्षेत्र एवं समाज के हितों रक्षा के लिए कार्य करेंगी।मेयर गौरव गोयल ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी विचार को आगे बढ़ाकर समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान देती है।आज डॉ.कल्पना सैनी को जो सम्मान भाजपा ने दिया है उसके लिए सैनी समाज हमेशा भाजपा का ऋणी रहेगा।

नवनियुक्त राज्यसभा सांसद डॉ.कल्पना सैनी भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए वह अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं कर्तव्यता के साथ करेंगीं।मास्टर समय सिंह सैनी के संचालन में सम्मान कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री जसवंत सिंह,पूर्व मंत्री श्यामवीर सैनी,आदेश सैनी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर संजय सैनी,इंजीनियर करण सिंह सैनी,सूबेदार राजेंद्र सिंह सैनी,बीपी सिंह सैनी,अनूप सैनी,चमन लाल सैनी, इंजीनियर इंदर सिंह सैनी, रोहिताश सैनी,सुंदर सिंह सैनी,मास्टर सुभाष सैनी,ब्रह्मपाल सिंह सैनी आदि बड़ी संख्या में सैनी समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में आए अतिथियों का सैनी समाज की ओर से जोरदार ढंग से स्वागत किया गया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369