आरिफ नियाज़ी
रुड़की के हाथियातल गांव में मामूली कहासुनी को लेकर एक युवक ने ही गांव के दूसरे युवक को गोली मार दी जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। गोली लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई ।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर ऋषिकेश ऐम्स रेफर किया गया है। फिलहाल मौके पर तनाव को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है ।पुलिस के आला अधिकारी भी पल पल पर नजर बनाए हुए हैं ।हालांकि आरोपी गांव से फरार बताया जा रहा है। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए मंगलौर कोतवाली पुलिस ने गांव में डेरा डाल लिया है।
गौरतलब है कि मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के हथियाथल गांव में प्रदीप कुमार की टेलर की दुकान है परिजनों का आरोप है कि प्रदीप कुमार अपनी दुकान से शाम के समय दुकान से घर लौट रहा था तभी कुछ दूरी पर पहुंचने पर गांव के ऋषभ पुत्र छोटे के बीच किसी बात को लेकर मामूली रूप से कहासुनी हो गई जिसके चलते ऋषभ ने प्रदीप को गोली मार दी प्रदीप के पेट मे गोली लगी है जिसकी हालत को गम्भीर देखते हुए सिविल होस्पिटल के डॉक्टरों ने घायल प्रदीप को हायर सैन्टर ऐम्स रैफर किया है।फिलहाल प्रदीप की हालत नाजुक बनी हुई है।वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने गांव में डेरा डाल लिया है। पुलिस अधिकारी पल पल पर नज़र बनाये हुए हैं।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला