Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की की देवभूमि स्थित एक कंपनी ने उधोग बताकर सरकार को लगाया पचास लाख से अधिक का चूना, अधिकारी जुटे जांच में

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की की देवभूमि में बेशकीमती जमीन को उधोग के लिए खरीदकर  बिक्री करने के मामले में राज्य सरकार को पचास लाख से अधिक का चूना लगाया गया है।नन्हेड़ा अनन्तपुर गांव निवासी प्रमुख समाजसेवी मुकेश कुमार का आरोप है कि उन्होंने एक शिकायत अपर मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन को भेजी थी जिसमें  गिर डेयरी फार्मिंग की भूमि को 2007, 2009 और 2017 में उधोगके लिए अलग-अलग कम्पनियों को बेची गई थी, लेकिन उसपर आजतक किसी तरह का कोई  उधोग नही लगाया गया है, जबकि उधोग का हवाला देते हुए राज्य सरकार को 50 प्रतिशत स्टाम्प सब्सिडी का नुकसान भी पहुँचाया गया है जो राज्य सरकार के साथ साफ तौर पर धोखाधड़ी है।

उन्होंने बताया कि उक्त भूमि की जांच आख्या भी तहसीलदार रुड़की द्वारा ज़िला अधिकारी हरिद्वार एवं उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई थी, लेकिन फिलहाल जांच रिपोर्ट जॉइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय में है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वर्तमान में  कुछ सफेदपोश नेता उक्त जमीन को खरीदने वाले  स्वामी और  अधिकारियों पर जांच आख्या बदलवाने का  लगातार दबाव बना रहे है, जिसके चलते उन्हें मीडिया के सामने आना पड़ा, शिकायतकर्ता मुकेश कुमार ने बताया कम्पनी के द्वारा किये गए भृष्टाचार को उजागर करने के लिए उन्होंने उत्तराखंड शासन तक शिकायत की है।

मुकेश कुमार पुत्र यशपाल निवासी नन्हेड़ा अनन्तपुर ने उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने बताया उक्त जमीन पर यदि उधोग लगाया जाता है तो लोगो को रोजगार मुहैया होता, लेकिन जमीन की खरीद करने वालो ने राज्य सरकार के स्टाम्प बचाने के लिए उधोग लगाने की बात कहते हुए जमीन खरीदी, और सब्सिडी का फायदा लिया, जो साफतौर पर छल है और सरकार के राजस्व को भारी नुकसान पहुँचाना है।उन्होंने बताया ऐसा एक बार नही बल्कि तीन बार किया गया है वर्तमान में उक्त जमीन खाली पड़ी है उसपर कोई उधोग आज तक नही लग पाया है।

मुकेश कुमार ने उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है।उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार और स्थानीय बेरोज़गार युवाओं के साथ बड़ा धोका हुआ है जिस पर अधिकारियों को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369