Jan Mudde

No.1 news portal of India

महिला का फ़र्ज़ी आधार कार्ड तैयार कर बेशकीमती भूमि बेचने वाले मास्टर माइंड को भगवानपुर पुलिस ने थापुल गांव से किया गिरफ्तार

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

भगवानपुर के खेडीशिकोहपुर गांव निवासी मास्टर माइंड ने एक महिला का फ़र्ज़ी आधार कार्ड तैयार कर उसके साथ धोखाधड़ी कर  भूमि बेचने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है फिलहाल तहरीर के आधार पर भगवानपुर पुलिस ने आरोपी मास्टर माइंड को ब्रेज़ा गाड़ी के साथ उसके आवास थापुल गांव से गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि भगवानपुर पुलिस को डाक द्वारा एक प्रार्थना पत्र श्रीमति प्रेमो देवी पत्नि  जयप्रकाश निवासी  पोस्ट अजबपुरकलां देहरादून ने  बताया था कि एक कृषि भूमि खाता सं 965, रकबई 1-228 हेक्टेयर स्थित ग्राम खेड़ीशिकोहपुर में है  जो उसने  30. जुलाई 2007 को  खेडीशिकोहपुर निवासी फकीर चन्द पुत्र समय सिंह  से खरीदी थी  जिसके विक्रय पत्र सब रजिस्ट्रार भगवानपुर के कार्यालय में भी दर्ज है।

प्रार्थीया उपरोक्त भूमि को खरीदने के बाद से लगातार उस पर काबिज है। गांव के कुछ लोगों से प्रार्थीया को पता चला कि विनोद कुमार पुत्र राम सिंह निवासी हसनावाला ने प्रार्थीया के नाम का फर्जी आधार कार्ड बनवाकर किसी अन्य महिला को प्रार्थीया के स्थान पर उपस्थित कर उपरोक्त जमीन का बैनामा दिनांक 22.जुलाई .2021 को अपने नाम करा लिया है। प्रार्थीया जब सब रजिस्ट्रार तहसील भगवानपुर में पता करने गयी तो वहां जाकर प्रार्थीया ने उक्त फर्जी बैनामे की नकल निकलवायी तो प्रार्थीया को पता चला कि विनोद कुमार पुत्र राम सिह निवासी हसनावाला तहसील भगवानपुर जिला हरिद्वार द्वारा वादिनी के आधार कार्ड को फर्जी कूटरचित करके व वादिनी के फर्जी निशानी अगूठा लगाकर षडयंत्र कर अपने सहयोगी विकास शर्मा पुत्र मदनपाल शर्मा निवासी

रूडकी व दिनेश कुमार पुत्र श्याम सिह निवासी रूडकी परगना तहसील रूडकी हरिद्वार के साथ मिलकर षडयंत्र कर वादिनी की कृषि भूमि को बेच दिया है, प्रथनापत्र के आधार पर थाना भगवानपुर पुलिस ने  आरोपी अरविंद कुमार के खिलाफ  धारा 420/467/468/471/120B भादवि का केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक  टीम का गठन किया आरोपी अरविंद  कुमार उर्फ टीटू पुत्र कर्म सिह निवासी ग्राम खेडी शिकोहपुर फिलहाल हरिजन कालोनी थापुल थाना बिहारीगढ में रह रहा था।

तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा अरविन्द कुमार उर्फ टीटू   को आज पुलिस ने  एक कार ब्रीजा के साथ थापुल गांव से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की  है। मास्टर माइंड को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक  अमरजीत सिंह ,  उ0नि0 अशोक रावत, – का0 भाव सिह  शूरवीर और कांस्टेबल विनय थपलियाल आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369