Jan Mudde

No.1 news portal of India

माधोपुर में मामूली बात पर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे और धारदार हथियार, एक दर्जन घायल

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के माधोपुर हजरतपुर गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले इस घटना में  लगभग  एक दर्जन  लोग घायल हुए हैं। घटना के समय मौके पर अफरातफरी मच गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को रुड़की के सिविल होस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस अधिकारी भी नज़र बनाये हुए हैं।

दरअसअल माधोपुर हजरतपुर  गांव में  बुधवार शाम जाति का छोटा भाई गांव में किसी दुकान से सामान लेने गया था तभी उसकी मुकेश के छोटे भाई से कहासुनी हो गई मामला गाली गलौच से मारपीट तक पहुंच गया तभी दोनों पक्षों से दर्जनों लोग मौके पर एकत्र हो गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे  और धारदार हथियार चले।जिसमें  दोनों पक्षों के करीब दर्जन भर लोग घायल हुए हैं । परिजन घायलों को सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचे हैं सूचना मिलते ही  मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा  कर रहे लोगों को शांत किया।फिलहाल गंगनहर कोतवाली पुलिस तहरीर आने का इंतज़ार कर रही है।तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही करेगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369