Jan Mudde

No.1 news portal of India

भगवानपुर के दादुबाँस गांव में भाई की ससुराल गए युवक पर जानलेवा हमला, सिविल हॉस्पिटल में भर्ती

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

भगवानपुर के दादुबाँस गांव अपनी भाभी को लेने गए युवक  पर ससुरालियों ने जोरदार हमला बोल दिया जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई ।इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन फानन में सिविल होस्पिटल पहुंचाया गया  जहां उसे उपचार दिया गया है। दरअरसल भगवानपुर के  लामग्रंट गांव निवासी शहजान पुत्र आलिम का आरोप है कि उसके  बड़े भाई समून का विवाह चार साल पहले दादुबाँस गांव निवासी अमरीशा से हुआ था आरोप है कि कुछ दिन पूर्व समून का साला हैदर उनके घर पर अपनी बहन को लेने आया था।

जिसके साथ मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई थी लेकिन उसके बाद  मामला निपट गया था लेकिन इसी बीच  कुछ दिन बाद जब वह अपनी भाभी को लेने दादुबाँस गांव गया तो उसके साथ हैदर और अन्य लोगों ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया जिसमें उसने भागने की कोशिश की तो उसे घेर कर सभी ने उस पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बेसुध होकर ज़मीन पर गिर गया उसे आसपास के लोगों ने किसी तरह एक निजी चिकित्सक के यहाँ भर्ती किया उसके बाद हालत गम्भीर होने पर रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।फिलहाल पीड़ित पक्ष ने ससुराल पक्ष के खिलाफ भगवानपुर पुलिस को तहरीर दी है जिसकी पुलिस जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369