आरिफ़ नियाज़ी
भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान के बाद देश भर के मुस्लिम समाज मे जहां भारी गुस्सा है वहीं अब लंढोरा स्थित मदरसा इमदादुल इस्लाम से मुफ़्ती रियासत ने सभी लोगों से क्षेत्र में शांति बनाए रखने की पुरज़ोर अपील की है। मुफ़्ती रियासत ने कहा कि वह इस लड़ाई को कानूनी रूप से लड़ेंगे कानून किसी को अपने हाथ मे लेने की ज़रूरत नहीं है। जुमे का दिन नमाज़ अदा करने के बाद सभी लोग अपने घरों को लौट जाएं भीड़ भाड़ ना करें अफवाहों पर ध्यान ना दें।
उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शनों की ज़रूरत नहीं है। मुफ़्ती रियासत ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि हज़रत मौहम्मद मुस्तफा इस दुनिया के अंतिम महाऋषि हैं। जो लोग उल्टी सीधी बात कर रहे हैं उन्हें यह भी मालूम नहीं कि श्री राम,कृष्ण जी,और महात्मा गौतम बुद्ध जैसे महान लोग हज़रत मौहम्मद मुस्तफा के बारे में क्या विचार रखते थे यहाँ तक कि उनके बाद गुरु नानक आए उन्होंने भी हज़रत मुस्तफा के बारे में क्या कहा इसकी ज़र्रा बराबर भी जानकारी उन लोगों को नहीं है जो ऐसी उल्टी सीधी बातें करते हैं।
मुफ़्ती रियासत ने हज़रत मोहम्मद मुस्तफा के बारे में उल्टे सीधे बयान देने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐसे लोगों को किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं होती है ऐसे लोग हकीकत को नहीं जानते हैं। मुफ़्ती रियासत ने कहा कि हज़रत मुहम्मद मुस्तफा पूरी इंसानियत के लिए रहमत बन कर आए थे और वह तमाम कायनात और इंसानियत के लिए रहमत साबित हुए।मुफ़्ती ने कहा कि कुछ लोग दुनिया मे भाई चारे को नुकसान पहुंचाते हैं और अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए उल्टे सीधे बयान जारी करते हैं ऐसे लोगों से बहुत ही सावधान रहने की आवश्यकता है।मुफ़्ती रियासत ने सभी मुस्लिम समाज के लोगो से अपील करते हुए कहा कि हमें कानून अपने हाथ मे नहीं लेना चाहिए किसी भी तरह की कोई अफवाह या गलत बात किसी भी सूरत में ना फैलाएं किसी के दिल को ठेस पहुंचाने की इस्लाम में कोई जगह नहीं है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र ।में भाईचारे और आपसी सौहार्द को बनाये रखें ।गौरतलब है कि यूपी के कई जिलों में नूपुर शर्मा के बयान के बाद तनाव और बवाल तक हो चुका है जिसे देखते हुए रुड़की में भी अब प्रशासन अलर्ट दिखाई दे रहा है ऐसे में मुफ़्ती रियासत की अपील काफी महत्त्वपूर्ण मानी जा रही है। जुमे की नमाज़ को देखते हुए आज पुलिस मस्जिदों के आसपास ही नज़र आएगी।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला