आरिफ नियाज़ी
रुड़की के गणेशपुर में पार्षद पति द्वारा किये गए जानलेवा हमले के बाद भूमि स्वामी ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।रुड़की के एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अविनाश कश्यप, शशिमोहन कश्यप और मनीष कश्यप ने बताया कि जिस निर्माणाधीन जमीन पर विपक्षी पक्ष अपना हक जता रहे है उस जमीन को पीड़ित पक्ष ने हमसे ही खरीदा था। उक्त जमीन 4 से 5 बीघा के करीब थी। जिसे सन 1937 में शिवप्रकाश ( जो शशि मोहन के दादा है) ने घसीटाराम और रतिराम से खरीदी थी। बाद में शशि मोहन के दादा शिव प्रकाश ने उक्त जमीन को अपने बच्चों को गिफ्ट डीड के रूप में दे दिया था।
बाद में अवनीश कुमार कश्यप ने अपने हिस्से की पैतृक संपत्ति को बिमला देवी को विक्रय कर दिया था। लेकिन जोर- जबरदस्ती के आधार पर पार्षद प्रतिनिधि कुलदीप तोमर उक्त जमीन को अपनी बताकर उस पर कब्जा करना चाहता है। उन्होंने पुलिस से पार्षद पति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य से पूर्व भी उन्होंने पुलिस को विवाद होने की आशंका से अवगत करा दिया था, लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया इसलिये मामला और अधिक बढ़ गया।
उन्होंने यह भी बताया कि इससे पूर्व भी छतरा सिंह नामक व्यक्ति भी उक्त जमीन पर अपना भूमि पर कब्ज़ा करना चाहता था लेकिन उसे भो मुहं की खानी पड़ी बाद में उसे कुछ हासिल नहीं हुआ तो वह वापस लौट गया। उन्होंने यह भी बताया कि वह पिछले 60 से 70 साल से स्वयं वहां पर रहते आ रहे थे। अब वह अपनी जमीन बेचकर हरिद्वार ओर अन्य जगह शिफ्ट हो गए है। पत्रकार वार्ता में अविनाश कश्यप, मुनीश कश्यप व शशि मोहन कश्यप शामिल रहे।गौरतलब है कि लगभग चार दिन पहले पार्षद पति द्वारा कुछ लोगों ने पत्रकार के परिवार पर जानलेवा हमला किया था जिसमे तीन लोग घायल हो गए थे।
पत्रकार प्रिंस शर्मा के घर के बराबर में शशिमोहन और मुनीश कश्यप का खाली प्लाट है जिसकी चारदिवारी और गेट लगा हुआ था जिसे आरोपियों द्वारा तोड़ दिया था जो मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसके बाद अब पत्रकार वार्ता का भूमि स्वामी के द्वारा जानकारी दी गई है कि उनके द्वारा कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है और उनकी भूमि को खुर्द बुर्द करने के मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला