Jan Mudde

No.1 news portal of India

नाबालिग से कुकर्म, लूट और फायरिंग के मामले में पीड़ित को नहीं मिला पुलिस से न्याय

Spread the love

रुड़की में एक परिवार को जब नाबालिग से कुकर्म और उसके बाद लूट, आगजनी, मारपीट, फायरिंग जैसे गम्भीर आरोपो के बाद भी पुलिस से इंसाफ नही मिला तो पीड़ित परिवार को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन महीना भर बीत जाने के बाद भी पुलिस आज तक कोई कार्रवाई नही कर पाई है।हालांकि पुलिस से इंसाफ ना मिलने पर पीड़ित परिवार ने अब मीडिया का सहारा लिया है।

एक प्रेस वार्ता के दौरान पीड़ित परिवार का आरोप है कि कुछ दबंग किस्म के लोग उनकी जान के दुश्मन बन चुकी है, पहले उनके नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म किया गया, जब इस बात की जानकारी हुई तो कार्रवाई ना करने की धमकी देते हुए घर पर आगजनी, लूट, मारपीट और फायरिंग तक कि गई। पीड़ित परिवार ने जब-जब घटना घटी तब-तब पुलिस कंट्रोल रूम से सूचित किया, बाकायदा सूचना पर पुलिस मौके पर भी पहुँची लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नही किया गया। पीड़ित परिवार पिछले करीब तीन माह से पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन इंसाफ नही मिल पाया। अब पीड़ित परिवार ने मीडिया से इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है।

रुड़की स्थित एक निजी होटल में चहन सिंह निवासी राजविहार कॉलोनी ढंढेरा ने अपने परिवार के साथ आरोप लगाया कि करीब साढ़े तीन माह पूर्व उसके नाबालिग बेटे के साथ उसके एक जान पहचान वाले ने कुकर्म किया था, जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने कार्रवाई करने की बात कही, तब आरोपी अपने साथियों के साथ पीड़ित के मकान पर पहुँचा और कार्रवाई ना करने की धमकी देते हुए मारपीट की, चहन सिंह और उसकी पत्नी ने बताया कि आरोपियों ने लूट, मारपीट, आगजनी और फायरिंग तक कि ये घटना अलग-अलग समय पर की गई, जब-जब घटना हुई तब-तब पीड़ित परिवार ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। उन्होंने बताया पुलिस सूचना पर मौके पर आई लेकिन कोई कार्रवाई नही की।

चहन सिंह ने बताया उन्होंने इसकी गुहार थाना पुलिस से लेकर पुलिस के उच्चाधिकारियों तक से की, शिकायत सीएम पोर्टल पर भी की गई लेकिन कोई इंसाफ नही मिल पाया। उन्होंने बताया इसके बाद कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन अब जांच की बात कहकर टाला जा रहा है। अभी तक न तो आरोपियों से पूछताछ की गई और न ही कोई कार्रवाई, पुलिस से इंसाफ ना मिलने पर पीड़ित परिवार मीडिया से रूबरू हुआ और इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई। पुलिस कप्तान डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत का कहना है कि इस पूरे मामले की जानकारी सहित रिपोर्ट ली जाएगी, जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी

पीड़ित परिवार ने आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण मिलने का आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण के चलते पुलिस कार्रवाई करने से बच रही है। गम्भीर आरोपो के बाद भी पुलिस ने कोई संतोषजनक कार्रवाई नही की है।

पीड़ित परिवार के मुताबिक बच्चे से साथ कुकर्म की घटना 5 फरवरी को हुई, जिसके बाद 12 फरवरी को उन्हें इसकी जानकारी मिली, 18 फरवरी को आरोपी घर पर आए और मारपीट की घटना को अंजाम दिया, 20 फरवरी को आरोपियों ने लूट की वारदात की और 22 फरवरी को घर पर आगजनी की गई, इसके बाद 23 फरवरी को जब परिवार अपने मकान की छत पर टहल रहा था तब आरोपियों पर करने का आरोप है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369