आरिफ नियाज़ी
रुड़की में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह ने शहर में निर्माणाधीन दो मॉल पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जिसमें बड़े पैमाने पर खामियां मिलने पर दोनों मॉल पर सील लगाने की कार्यवाही की है जॉइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह के साथ एचआरडीए के अधिकारियों की टीम भी मौजूद रही। इस दौरान अंशुल सिंह ने कहा कि तहसील प्रशासन अवैध निर्माण को लेकर बेहद गंभीर है किसी भी सूरत में अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।
निर्माणाधीन बिल्डिंग में साइड बैक नहीं मिलने पर जॉइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह ने एचआरडीए के अधिकारियों को भी जमकर फटकार लगाई। जॉइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि कुछ लोग एचआरडीए से अनुमति लेने के बाद भी निर्माण में बड़े पैमाने पर खामियां रखते हैं लेकिन अभी भी कुछ निर्माण पर एचआरडीए के अधिकारियों की अनुमति नहीं थी
जिनकी शिकायत लगातार उच्च अधिकारियों तक पहुंच रही थी निर्माण में बड़े पैमाने पर खामियां हैं जिनपर सील लगाने की कार्यवाही की जा रही है। इस मौके पर एचआरडीए के सहायक अभियंता डीएस रावत ,जे ई संजीव अग्रवाल, तहसील कर्मचारी विनीत त्यागी, सिविल लाइन कोतवालीके एस एस आई दीप कुमार आदि प्रमुख रूप से इस कार्यवाही में मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला